{"_id":"6026a50b8ebc3ee90f500d00","slug":"ee-main-2021-admit-card-released-for-february-exam-ashram-news-noi565307729","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन 2021: फरवरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेन 2021: फरवरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
विज्ञापन
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन- 2021 की फरवरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विद्यार्थियों को एनटीए की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। किसी भी छात्र को अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा के लिए 331 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुछ केंद्र विदेश में भी बने हैं। परीक्षा के लिए 21.75 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है।
एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, विद्यार्थियों को जेईई मेन में चार बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने का मौका मिल रहा है। इसके तहत फरवरी सत्र की प्रवेश परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक दो-दो शिफ्टों में आयोजित होगी। छात्र अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट jeemain@nta.ac.in पर लॉगइन कर सकते हैं।
---
30 छात्रों पर एक जैमर
प्रवेश परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए एनटीए 40 हजार जैमर व आठ हजार से अधिक सीसीटीवी का प्रयोग कर रही है। परीक्षा में 30 छात्रों पर एक जैमर होगा। इसके अलावा केंद्रों में परीक्षा शुरू करने से पहले सिक्योरिटी और इंटरनेट थ्रेट भी जांचा जाएगा। उधर, एनटीए मुख्यालय में सर्वर, निगरानी और पर्यवेक्षक परीक्षा हॉल आदि का निरीक्षण करेंगे। एनटीए 150 पैरामीटर पर आधारित परीक्षा में देश के विभिन्न सेंटर में प्रश्न पत्र भेजने में इंटरनेट का प्रयोग नहीं करेगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित तो है पर ऑनलाइन नहीं। प्रश्न पत्र सेंटर में पहुंचने के बाद किस परीक्षार्थी के लॉगइन से लेकर प्रश्न कितनी बार खोला गया की जानकारी होगी।
विज्ञापन
-----
कमरे में शिक्षक नहीं घूमेंगे:
सामाजिक दूरी के चलते सेंटर में परीक्षा नियंत्रक, स्टाफ कमरे के अंदर छात्रों के बीच नहीं घूमेंगे। वे दूर बैठकर छात्रों की निगरानी करेंगे। पचास फीसदी कर्मी ही क्लासरूम के अंदर होंगे। बाकी अन्य सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से छात्रों पर नजर रखेंगे। यदि कोई छात्र परीक्षा नियंत्रक या ड्यूटी में तैनात शिक्षक की किसी प्रकार की मदद चाहता होगा तो सामाजिक दूरी के साथ हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही वह छात्र तक पहुंच सकेंगे।
------
महत्वपूर्ण बिंदू:
मास्क और दस्ताना पहनना अनिवार्य
पारदर्र्शी बोतलों में लाना होगा पानी
50 एमएल का निजी हैंड सैनिटाइजर लाने की अनुमति होगी। बोतल पारदर्शी होनी चाहिए।
मेटल डिटेक्टर से होगी छात्रों की जांच। धातु से बने प्रोडेक्ट को साथ न लाएं।
परीक्षा से संबंधित दस्स्तावेज एडमिट कार्ड, सरकारी फोटो पहचान पत्र आदि।
शौचालय जाने से पहले उन्हें अनुमति लेनी जरूरी होगी।
एक कमरे में 12 छात्र होंगे। एक छात्र के बीच दो कंप्यूटर खाली रहेंगे।