{"_id":"62483e333737af265a094319","slug":"ed-attached-assets-worth-rs-4-crore-69-lakh-rupees-under-anti-money-laundering-law-issued-alleged-illegal-arms-licenses-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ईडी ने जम्मू-कश्मीर में अवैध हथियार लाइसेंस जारी करने के मामले में 4.69 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, मिले संदिग्ध दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ईडी ने जम्मू-कश्मीर में अवैध हथियार लाइसेंस जारी करने के मामले में 4.69 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, मिले संदिग्ध दस्तावेज
Sat, 02 Apr 2022 05:44 PM IST
सुशील कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 02 Apr 2022 05:44 PM IST
सार
ईडी ने जम्मू-कश्मीर में अवैध हथियार लाइसेंस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इसके बाद करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की। इस दौरान एजेंसी को कई संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि छापा मारकर 4 करोड़ 69 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। ईडी ने यह कार्रवाई एंटी मनीलाउंड्री एक्ट के तहत की है। ईडी ने 2012 और 2016 के बीच जम्मू-कश्मीर में कथित अवैध हथियार लाइसेंस जारी करने से संबंधित मामले में 4.69 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन
एक बयान में कहा गया है कि बैंक जमा, भूखंड, फ्लैट और आवासीय घरों को कुर्क करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
पिछले महीने एक आईएएस अधिकारी, कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) के कुछ अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों और हथियार डीलरों के खिलाफ छापेमारी करने के बाद ईडी ने कहा था कि उसने संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं, जो कथित तौर पर अवैध हथियार जारी करने में हथियार डीलरों और नौकरशाहों के बीच लेनदेन का संकेत देते हैं।
विज्ञापन