फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   East Delhi Municipal Corporation got 1286.28 crore revenue this year

आर्थिक तस्वीर : पूर्वी दिल्ली नगर निगम को इस साल मिला 1286.28 करोड़ राजस्व

Wed, 29 Dec 2021 02:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Dec 2021 02:47 AM IST
सार

इसमें 780.43 करोड़ रूपये दिल्ली सरकार ने वेतन और प्लान स्कीम के तहत दिये। महापौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई पूर्वी निगम की आर्थिक स्थिति। 

विज्ञापन
East Delhi Municipal Corporation got 1286.28 crore revenue this year
demo pic... - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वी दिल्ली नगर निगम को इस साल 27 दिसंबर तक 1286.28 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। इसमें 780.43 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार ने वेतन और प्लान स्कीम के तहत निगम को दिया। जबकि अप्रैल-2021 में निगम के पास 300 करोड़ रूपया बैलेन्स था। कुल मिलाकर 1586.28 करोड़ रूपये निगम के पास था, जिसमें से 1494.76 करोड़ रूपया निगम ने वेतन व अन्य मदों पर खर्च किया।

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दावों का जवाब देते हुए मंगलवार को राजस्व के आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम का सारा पैसा देने का दावा करने वाली दिल्ली सरकार एकदम सफेद झूठ बोल रही है। दिल्ली सरकार ने इस साल पूर्वी निगम के बजट में 245.93 करोड़ रूपये की कटौती की है। 
विज्ञापन


तीनों निगमों ने अलग-अलग समय पर अधिकारियों के माध्यम से उपराज्यपाल से मिलकर, पार्षदों ने 10 किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर, सीएम कार्यालय में जाकर गुहार लगायी कि निगम कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण काफी परेशान हैं। चार महीने से वेतन नहीं मिलने की वजह से उनका चूल्हा नहीं जल रहा है और भुखमरी की नौबत आ गयी है। लोग अपने बच्चों की स्कूल फीस का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, लोन की ईएमआई का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। लंबे समय से पैसे न दे पाने के कारण पड़ोस के दुकानदारों ने राशन देने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि चौथे वित आयोग की सिफारिशों को विधानसभा से पास करने के बावजूद दिल्ली सरकार ने पूर्वी निगम की 6000 करोड़ रूपये से ज्यादा की राशि अभी तक उपलब्ध नहीं कराई, जिससे निगम की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता प्रेस वार्ता करके, झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं। इनके नेताओं द्वारा यह बोलना कि हम निगम को सारा पैसा दे चुके हैं, यह सफेद झूठ है। यदि यह सच बोल रहे हैं तो जब कोर्ट में बहस चल रही थी, तो क्यों नहीं अपना लेखा-जोखा पेश किया और क्यों 15 दिनों का समय मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed