फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   duta protest against non payment of salaries to teachers

वेतन न मिलने से नाराज डूटा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 27 Jul 2020 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
duta protest against non payment of salaries to teachers
डूटा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

दिल्ली सरकार के वित्त पोषित 12 कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों को बीते कई महीनों से वेतन नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। खासकर जब कोरोना जैसी महामारी फैली हुई है, वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। शिक्षकों की इन्हीं परेशानियों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने सोमवार को दिल्ली सरकार के खिलाफ विधानसभा पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


डूटा के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में अन्य शिक्षक संगठनों ने भी हिस्सा लिया। डूटा ने सरकार से तुरंत वेतन व अनुदान जारी करने की अपील की। डूटा अध्यक्ष राजीब रे ने कहा कि लगातार दिल्ली सरकार को इस मामले पर पत्र लिखे जा रहे हैं लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। इस प्रदर्शन को लेकर डूटा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 जुलाई को एक पत्र लिखा था। उन्होंने कहा उम्मीद थी कि उन्हें पत्र का जवाब मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यदि 12 कॉलेजों को वेतन व अनुदान नहीं जारी हुआ तो आगे भी लगातार प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के अध्यक्ष डॉ ए.के भागी ने कहा कि पिछले कई महीने से समय पर ग्रांट न मिलने से दिल्ली सरकार के वित्त पोषित कॉलेजों में आर्थिक संकट गहरा गया है। समय पर समुचित ग्रांट जारी न होने के कारण वैश्विक महामारी में शिक्षकों और कर्मचारियों को न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही मेडिकल और अन्य सुविधाएं। उन्होंने अनुदान व वेतन जल्द जारी करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed