फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   due to allegations of misdeed, Divyang shoot himself

दुष्कर्म का आरोप लगने से आहत दिव्यांग ने जान दी

Mon, 15 Mar 2021 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
due to allegations of misdeed, Divyang shoot himself
नई दिल्ली। छावला इलाके के गोयला गांव में दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने पर दिव्यांग दीपक (41) ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए आरोप लगाने वाली युवती और उसके पिता को जिम्मेदार ठहराया है। नोट में उसने लिखा है कि युवती को उसने दो लाख रुपये उधार दिए थे। वापस मांगने पर पिता-पुुत्री ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार को युवती ने उसके खिलाफ थाने में दुष्कर्म की शिकायत कर दी, जबकि दोनों में सहमति से संबंध बने थे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीपक अपनी मां छोटा देवी (65) के साथ रहता था। शुक्रवार शाम वेंकटेश्वर अस्पताल से उसके अपनी कनपटी में गोली मारने की सूचना मिली। छोटा देवी ने पुलिस को बताया कि शाम साढ़े चार बजे वह दीपक के साथ घर में थीं। वह नहाने के लिए गई थीं। दीपक के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर आईं। दीपक की कनपटी से खून निकल रहा था और वह चारपाई पर बेसुध पड़ा था। पड़ोसियों की मदद से वह उसे अस्पताल लाई हैं।
विज्ञापन

पुलिस छानबीन के लिए दीपक के घर पहुंची। कमरे से एक तमंचा, खोखा औैर खून से सना कंबल मिला। पास में सुसाइड नोट मिला। इसमें दीपक ने लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती और उसका पिता हैं। दोनों महावीर एन्क्लेव में रहते हैं। युवती को उसने दो लाख रुपये उधार दिए थे। जब रुपये वापस मांगे तो उन्होंने झूठे मामले दर्ज कराने की धमकी दी। बाद में उन्होंने एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इसे लेकर द्वारका कोर्ट में सुनवाई हो रही है। बृहस्पतिवार को युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत कर दी, जबकि दोनों के सहमति से संबंध बने थे। उधर, इलाज के दौरान रविवार सुबह दिव्यांग की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed