{"_id":"60ba5fff8ebc3e8998574822","slug":"du-is-considering-to-waive-fee-to-those-orphaned-in-corona-ashram-news-noi585543238","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय : कोरोना से अनाथ हुए छात्रों को फीस में मिल सकती है छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय : कोरोना से अनाथ हुए छात्रों को फीस में मिल सकती है छूट
Sat, 05 Jun 2021 06:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 06:20 AM IST
सार
विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों को पत्र लिखकर उन छात्रों की जानकारी जुटाने के लिए कहा है जिन्होंने अपने माता-पिता या किसी एक को महामारी के कारण खो दिया है।
विज्ञापन
Delhi University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) अपने उन छात्रों को फीस में छूट देने पर विचार कर रहा है जिन्होंने कोरोना की वजह से अपने माता-पिता को खो दिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों को पत्र लिखकर उन छात्रों की जानकारी जुटाने के लिए कहा है जिन्होंने अपने माता-पिता या किसी एक को खो दिया है।
विज्ञापन
कॉलेज डीन बलराम पाणी ने कहा कि ऐसे छात्रों की जानकारी को लेकर विश्वविद्यालय ने सोमवार तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। डीयू से तीन प्रकार के कॉलेज संबद्ध हैं। इसमें ट्रस्ट द्वारा संचालित, विश्वविद्यालय द्वारा संचालित और दिल्ली सरकार द्वारा पूर्ण व आंशिक रूप से पोषित कॉलेज हैं। दिल्ली सरकार के तहत इसमें कुल 28 कॉलेज आते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की ओर से वित्त पोषित एक कॉलेज की प्रिंसिपल ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के फैसले का वह स्वागत करती हैं। एक बार फैसले को मंजूरी मिलने के बाद इसे कॉलेज की गर्वनिंग बॉडी के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
डीयू के वाइस चांसलर पीसी जोशी ने भी फीस छूट के मुद्दे पर जोर दिया है। कोरोना से दिवंगत हुए विश्वविद्यालय कर्मचारियों के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में जोशी ने कहा कि कोरोना महामारी में माता-पिता को खो चुके छात्र प्रशासन के लिए प्रमुख चिंता का विषय हैं।