{"_id":"618c600805132778181ecf08","slug":"du-allotment-of-seats-in-eca-quota-will-be-done-in-a-centralized-manner","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन डीयू : केंद्रीयकृत तरीके से होगा ईसीए कोटे में सीटों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन डीयू : केंद्रीयकृत तरीके से होगा ईसीए कोटे में सीटों का आवंटन
Thu, 11 Nov 2021 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 11 Nov 2021 05:42 AM IST
सार
सर्वश्रेष्ठ तीन प्रमाणपत्रों के आधार पर योग्य छात्रों की सूची जारी की गई। बीते साल तक महाविद्यालय अपने स्तर पर करते थे आवंटन।
विज्ञापन
Delhi University
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) कोटे के दाखिले के लिए छात्रों के सर्वश्रेष्ठ तीन प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन और शिकायतों के निवारण के बाद योग्य छात्रों की सेंट्रलाइज्ड रैंक वाइज मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के आधार पर कॉलेज व कोर्स प्राथमिकता से चयन करने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। सूची में शामिल छात्र 12 नवंबर तक कॉलेज व कोर्स का प्राथमिकता का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस साल इस कोटे के तहत सीटों का आवंटन केंद्रीयकृत तरीके से होना है। डीयू की सेंट्रल कमेटी रैंक के आधार पर सीट का आवंटन करेगी। इससे पहले तक सीटों का आवंटन कॉलेज स्तर पर (विकेेंद्रीयकत) होता था। प्रशासन ने इस कोटे के दाखिले के लिए अक्तूबर के मध्य मेें ईसीए प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन करने के बाद योग्य छात्रों की सूची जारी की थी। इस सूची को लेकर प्रशासन ने छात्रों को ग्रीवांस के लिए तीन दिन का समय दिया था। शिकायतों के निवारण के बाद अब फाइनल सेंट्रलाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी की गई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि डीयू में स्नातक कोर्सेज में ईसीए कोटे के आधार पर भी दाखिला होता है। कोरोना महामारी के कारण ईसीए की 14 श्रेणियों के तहत दाखिले के लिए ट्रायल नहीं लिए जा रहे हैं। इस बार टॉप 10 ईसीए श्रेणी के लिए 14,037 आवेदन प्राप्त हुए थे। दाखिले के समय कटऑफ में छात्रों को कॉलेज दो फीसदी से 15 फीसदी तक की छूट देंगे। कौनसा कॉलेज कितनी छूट देगा इसके लिए अलग से जानकारी जारी की गई है।
विज्ञापन
केंद्रीकृत ईसीए मेरिट सूची के अनुसार प्रवेश के इच्छुक सभी छात्रों को कॉलेजों और कार्यक्रमों के लिए अपनी प्राथमिकता दर्ज करने का केवल एक मौका दिया जाएगा। एक बार प्राथमिकता दर्ज करनेे के बाद उसमें परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ईसीए की श्रेणियां
क्रिऐटिव राइटिंग (हिंदी-अंग्रेजी), डांस (भारतीय शास्त्रीय, भारतीय लोक, पश्चिमी, कोरियोग्राफी) डिबेट (हिंदी-अंग्रेजी) डिजिटल मीडिया (फोटोग्राफी, फिल्म मेकिंग, एनिमेशन), फाइन आर्ट्स (स्केचिंग-पेटिंग, मूर्तिकला), म्यूजिक वोकल (इंडियन, वेस्टर्न), भारतीय संगीत वाद्य, पश्चिमी संगीत वाद्य, थियेटर, क्विज, एनसीसी, एनएसएस, योग, धर्मशास्त्र।