{"_id":"60f4c07ba205436ab549cbf6","slug":"du-admission-portal-will-be-student-friendly","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय समाचार : डीयू दाखिला पोर्टल होगा स्टूडेंट फ्रेंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय समाचार : डीयू दाखिला पोर्टल होगा स्टूडेंट फ्रेंडली
Mon, 19 Jul 2021 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 19 Jul 2021 05:29 AM IST
सार
- डायनेमिक रूप में होगा पोर्टल, सर्च करना हो जाएगा आसान
- आवेदन फॉर्म में भी बदलाव देखने को मिलेंगे
- बीते साल के फीडबैक के आधार पर किया जा रहा है बदलाव
विज्ञापन
du admission
- फोटो : विवेक निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया के लिए इस बार पोर्टल डायनेमिक रूप में देखने को मिलेगा। पोर्टल पर विद्यार्थियों को कोई भी जानकारी खोजने में दिक्कत नहीं होगी। इस पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित चैट बोट्स होंगे, जिससे विद्यार्थियों को अपने सवालों का जवाब आसानी से मिल जाएगा। वहीं आवेदन फॉर्म में भी विद्यार्थियों के बीते साल के फीडबैक के आधार सुधार किए गए हैं।
विज्ञापन
दाखिला समिति चेयरमैन प्रो राजीव गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए न केवल आवेदन फॉर्म बल्कि दाखिला पोर्टल भी छात्र हितैषी होगा। इस पोर्टल को जल्द ही लांच किया जाएगा। आवेदन फॉर्म में भी सुधार किए जा रहे हैं। बीते साल की दाखिला प्रक्रिया के बाद आवेदन फॉर्म को लेकर विद्यार्थियों से काफी फीडबैक मिला। फॉर्म जमा कराने के बाद काफी शिकायतें आई। फॉर्म भरते समय कई जगह पर विद्यार्थियों को स्पष्टता नहीं मिली। फॉर्म में उन्हीं कमियों को दूर किया गया है।
विज्ञापन
क्या फॉर्म में विद्यार्थियों के टीकाकरण की जानकारी ली जाएगी। इस पर प्रो गुप्ता ने कहा कि अब तक ऐसा कोई विचार नहीं है लेकिन जरूरत पड़ी तो ऐसा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार पोर्टल को डायनेमिक बनाया गया है। जिससे विद्यार्थियों के लिए पोर्टल पर कुछ भी खोजना आसान हो जाएगा। पोर्टल के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
अब तक पोर्टल पर सब कुछ पीडीएफ रूप में था लेकिन अब वह एचटीएमएल रूप में मिलेगा। इस पर चैट बोट्स रूप में कंप्यूटर आधारित हेल्प डेस्क होंगे। इससे विद्यार्थियों को अपने सवालों का जवाब 24*7 मिल जाएगा। इस तरह उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी।