फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU: 0.25 to 3 percent drop in second cutoff

डीयू: दूसरी कटऑफ में 0.25 से 3 फीसदी तक की गिरावट

Sun, 10 Oct 2021 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
DU: 0.25 to 3 percent drop in second cutoff
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए शनिवार का जारी दूसरी कटऑफ में कॉलेजों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में पहली की तुलना में औसतन 0.25 फीसदी से तीन फीसदी तक की गिरावट की है। हालांकि दूसरी कटऑफ में भी बीए राजनीति विज्ञान कोर्स ने शतक लगाया है। रामजस कॉलेज ने इस कोर्स के लिए सौ फीसदी कटऑफ निकाली है। मिरांडा हाउस व हिंदू कॉलेज को छोड़कर जहां नामी कॉलेजों में राजनीति विज्ञान की सीटें खाली हैं, वहीं छह आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में सीटें फुल हो चुकी हैं। दूसरी कटऑफ के दाखिले सोमवार से शुरू होंगे।
विज्ञापन

एसआरसीसी ने इकनॉमिक्स ऑनर्स की सर्वाधिक 99.75 फीसदी कटऑफ निकाली है। वहीं, हिंदू कॉलेज ने ह्यूमेनिटीज के सात कोर्सेज के दाखिले बंद कर दिए हैं। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, फिलॉस्फी, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, सोशियोलॉजी शामिल हैं।रामजस कॉलेज ने बीए प्रोग्राम की कटऑफ 99.50 फीसदी निकाली है, जबकि फिजिक्स ऑनर्स की कटऑफ 99.33 फीसदी है। पहले इस कोर्स की कटऑफ 100 फीसदी थी। पहली कटऑफ में हिंदू व रामजस कॉलेज ने राजनीति विज्ञान कोर्स के लिए सौ फीसदी कट ऑफ निकाली थी। हिंदू कॉलेज में इस कोर्स के लिए दूसरी कटऑफ में दाखिले बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी कट ऑफ के दाखिले 13 अक्तूबर तक चलेंगे
दूसरी कटऑफ के दाखिले 11 अक्तूबर सेे शुरू होंगे और 13 अक्तूबर आधी रात 11:59 तक चलेगे। दाखिला प्रक्रिया 11 अक्तूबर सुबह 10 बजे से शुरू होगी। तीन दिन दाखिला प्रक्रिया जारी रहने के बाद 14 अक्तूबर शाम पांच बजे तक कॉलेजों को दाखिले मंजूर करने हैं। जबकि फीस का ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर शाम पांच बजे तक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 का जारी होगी तीसरी कटऑफ
दूसरी कट ऑफ की ऑनलाइन फीस भुगतान का समय खत्म होने के बाद तीसरी कटऑफ 16 अक्तूबर को जारी होगी। इसके आधार पर दाखिले 18 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक होंगे। कटऑफ में दाखिले के लिए एक दिन अतिरिक्त मिलेगा क्योंकि उस दौरान ईद उल मिलाद भी है।
रामजस कॉलेज में राजनीति विज्ञान की कटऑफ फिर सौ फीसदी
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार शाम दूसरी कटऑफ जारी कर दी। रामजस कॉलेज में राजनीति विज्ञान ऑनर्स की दूसरी कटऑफ भी फिर से सौ फीसदी गई है। कॉलेज में फिजिक्स ऑनर्स की पहली कटऑफ 100 फीसदी गई थी। कॉलेज ने इस कोर्स की दूसरी कटऑफ में 0.66 फीसदी की गिरावट कर 99.33 फीसदी रखी है। एससी-एसटी श्रेणी के लिए इस कोर्स के दाखिले बंद कर दिए गए हैं। बीकॉम कोर्स की पहली कट ऑफ 99.25 फीसदी थी, लेकिन इस कोर्स केे लिए दूसरी कटऑफ में दाखिले बंद हो गए हैं। कॉलेज ने बीए ऑनर्स अंग्रेजी की कटऑफ 98.25 फीीसदी निकाली है। पहली कट ऑफ के मुकाबले मेें इस कोर्स की कटऑफ में 1.50 फीसदी की गिरावट की गई है। बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स की कटऑफ में 0.75 फीसदी की गिरावट कर 99 फीसदी कट ऑफ निकाली है।
आर्यभट्ट, भगिनी निवेदिता, मिरांडा हाउस, हिंदू, भारती, मोतीलाल नेहरु, पीजीडीएवी इवनिंग, श्री अरबिंदो इवनिंग में राजनीति विज्ञान के दाखिले बंद हो गए हैं। जहां तक बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ की बात है तो कॉलेजों ने इसमें ज्यादा गिरावट नहीं की है। हिंदू व हंसराज कॉलेज मेें इस कोर्स की कटऑफ अब भी 99 फीसदी है। जबकि एसआरसीसी कॉलेज ने बीकॉम ऑनर्स के लिए 99.12 फीसदी कटऑफ निकाली है। इस कॉलेज की इकनॉमिक्स ऑनर्स की कटऑफ सर्वाधिक 99.75 फीसदी है।
एसआरसीसी में बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ 99.12 फीसदी
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) ने सामान्य श्रेणी के लिए इकनॉमिक्स ऑनर्स की कटऑफ सबसे अधिक 99.75 फीसदी रही है। वहीं, बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ 99.12 फीसदी है। पहली कटऑफ में इन दोनों कोर्सेज के लिए कॉलेज ने सौ फीसदी कट ऑफ जारी की थी।
हंसराज कॉलेज में बीकॉम व इको में 99 फीसदी पर दाखिला
नॉर्थ कैंपस के नामी कॉलेज हंसराज में सामान्य श्रेणी के लिए ईको ऑनर्स और बीकॉम ऑनर्स की सर्वाधिक 99 फीसदी कटऑफ जारी की है। यहां सामान्य श्रेणी के लिए बीए प्रोग्राम (हिस्ट्री-इकनॉमिक्स), बीए प्रोग्राम (इकनॉमिक्स-कॉमर्स), बीएससी ऑनर्स एंथ्रोपालॉजी, बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस के दाखिले बंद कर दिए गए हैं। कॉलेज ने फिजिक्स ऑनर्स की कटऑफ 99.33 फीसदी निकाली गई है।
हिंदू कॉलेज में ईको, बीकॉम में ही दाखिले की गुंजाइश
हिंदू कॉलेज में तो सामान्य श्रेणी केलिए सिर्फ बीकॉम ऑनर्स व ईको ऑनर्स में दाखिले की गुजाइंश है। बीकॉम ऑनर्स के लिए यहां कटऑफ 99 फीसदी रखी गई है जबकि ईको ऑनर्स में कटऑफ 99.25 फीसदी है। यहां ह्यूमेनिटीज के अन्य सभी कोर्सेज, साइंस व बीए प्रोग्राम के लिए सीटों से अधिक दाखिले होने के कारण दूसरी कटऑफ में हाउसफुल का बोर्ड लगा दिया गया है।
जेएमसी में हिंदी ऑनर्स को छोड़कर सब कोर्सेज के दाखिले बंद
जीसस एंड मैरी(जेेएमसी) कॉलेज की दूसरी कट ऑफ ने हैरान कर दिया है। यहां हिंदी ऑनर्स, बी वोकेशन रिटेल मैैनेजमेंट एंड आईटी व बी. वोकेशनल हेल्थकेयर मैनेजमेंट कोर्स को छोड़कर सभी कोर्सेज केे दाखिले बंद हो गए हैं। इस तरह बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम, इकनॉमिक्स ऑनर्स, अंग्रेजी ऑनर्स, हिस्ट्री ऑनर्स, राजनीति विज्ञान ऑनर्स, साइकोलॉजी ऑनर्स, बीए प्रोग्राम, सोशियोलॉजी ऑनर्स कोर्स की सीटें पहली कटऑफ में ही भर गई। इस कारण सेे इन कोर्सेज की दूसरी लिस्ट नहीं निकाली गई है। यहां हिंदी ऑनर्स की कट ऑफ 68 फीसदी है। जबकि रिटेल मैनेजमेंट एंड आईटी 84 फीसदी और हेल्थकेयर मैनेजमेंट की कटऑफ 82 फीसदी है।

आर्यभट्ट में साइकोलॉजी की कट ऑफ 98.25 फीसदी
आर्यभट्ट कॉलेज ने सामान्य श्रेणी के लिए साइकोलॉजी ऑनर्स की सर्वाधिक 98.25 फीसदी कटऑफ निकाली है। यहां पहले की तरह इस कटऑफ में भी बीकॉम ऑनर्स(ऑनर्स) व इकनॉमिक्स ऑनर्स की कटऑफ अधिक है। बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ 97.5 फीसदी और बीए ऑनर्स ईकनॉमिक्स की कटऑफ 97 फीसदी है। जबकि दूसरी कटऑफ में बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान, बीकॉम, बीए प्रोग्राम (इतिहास-राजनीति विज्ञान) के दाखिले बंद हो गए हैं। बीए प्रोगाम (इतिहास-राजनीति विज्ञान) में सामान्य के साथ-साथ ओबीसी, एससी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी की सीटें भी भर गई हैं। बीए प्रोग्राम (ईको-राजनीति विज्ञान) में तो ओबीसी व एसटी श्रेणी की सीटें भी भर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed