{"_id":"658dc941d9dde4e306070e15","slug":"drunk-driving-will-be-caught-through-spy-cameras-ashram-news-c-340-1-del1011-34822-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: शराब पीकर वाहन चलाने वाले जासूसी कैमरों से पकड़े जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: शराब पीकर वाहन चलाने वाले जासूसी कैमरों से पकड़े जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष का जश्न मनाने वाले हुड़दंगियों पर सख्ती के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने वाले लोग सावधान रहें। इस बार दिल्ली यातायात पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों को जासूसी कैमरों से पकड़ेगी। इसके लिए पुलिस शराब पीने व परोसने वाली जगहों पर जासूसी कैमरे लगा रही है। इसके अलावा जश्न के बाद शराब पीकर वाहन चलाने व हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैंं। साथ ही, यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह नववर्ष के पहले दिन इंडिया गेट पर न आएं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नववर्ष की पूर्वसंध्या पर विभिन्न रेस्तरां, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बड़ी संख्या में लोग विभिन्न प्रकार के वाहनों का उपयोग करेंगे जिससे सड़कों पर भीड़ हो सकती है। ऐसे में कनॉट प्लेस सहित अन्य जगहों पर जाम लग सकता है। यातायात पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर पूरी दिल्ली में यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए पूरे विस्तृत व्यवस्था की है। व्यवस्था 31 दिसंबर की रात आठ बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक जारी रहेगी।
यहां अनुमति नहीं मिलेगी
- किसी भी वाहन को गोल चक्कर मंडी हाउस, गोल चक्कर बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर के उत्तरी तल, मिंटो रोड-दीनदयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, चेम्सफोर्ड रोड नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, आरके आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोल चक्कर गोल मार्केट, गोल चक्कर जीपीओ, नई दिल्ली, पटेल चौक कस्तूरबा गांधी रोड-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जय सिंह रोड-बंगला साहिब लेन,) गोल चक्कर विंडसर प्लेस से आगे कनॉट प्लेस की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
. कनॉट प्लेस के आंतरिक, मध्य या बाहरी सर्कल में वैध पास रखने वालों को छोड़कर किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।
यहां वाहन पार्क कर सकते हैं
गोल डाक खाना, काली बाड़ी मार्ग, पं. पंत मार्ग, भाई वीर सिंह मार्ग, आकाशवाणी के पीछे रकाब गंज रोड पर पटेल चौक के पास, कॉपरनिकस मार्ग पर मंडी हाउस के पास बड़ौदा हाउस तक, मिंटो रोड के पास डीडीयू मार्ग, प्रेस रोड क्षेत्र, पंचकुइयां रोड के पास आरके आश्रम मार्ग, चित्रगुप्त रोड व बसंत रोड पहाड़गंज की ओर, केजी मार्ग के पास कॉपरनिकस लेन-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग केजीमार्ग-सी हेक्सागन, गोल चक्कर बंगाली मार्केट के पास-बाबर रोड, तानसेन मार्ग, विंडसर प्लेस के पास व राजेंद्र प्रसाद रोड, रायसीना रोड, गोल मार्केट के पास पेशवा रोड, भाई वीर सिंह मार्ग सर्विस रोड, जंतर-मंतर रोड, रायसीना रोड।
- पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कनॉट प्लेस के पास सीमित पार्किंग स्थान उपलब्ध होगा। गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों को हटा दिया जाएगा
ऐसे जाएं
• नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए (दक्षिणी दिल्ली से)
- राम मनोहर लोहिया-पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग-रानी झांसी रोड-गोल चक्कर झंडेवालान-देशबंधु गुप्ता रोड।
- गोल चक्कर जीपीओ-काली बाड़ी मार्ग-मंदिर मार्ग-रानी झांसी रोड-गोल चक्कर झंडेवालान-देशबंधु गुप्ता रोड।
- गोल चक्कर विंडसर प्लेस- फिरोजशाह रोड-मंडी हाउस-डब्ल्यू प्वाइंट-ए प्वाइंट-डीडीयू मार्ग-भवभूति मार्ग।
- कनॉट प्लेस-चेम्सफोर्ड रोड से प्रवेश वर्जित रहेगा।
- अजमेरी गेट की ओर से दूसरा प्रवेश द्वार ले सकते हैं। इसके बाद पहाड़गंज-शीला सिनेमा या अजमेरी गेट-जेएलएन मार्ग की ओर से बीएसजेड मार्ग-दिल्ली गेट के माध्यम से स्टेशन तक पहुंच सकते हैं।
• पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए
- आईएसबीटी से आश्रम तक रिंग रोड
- आश्रम तक पहुंचने के लिए दिल्ली गेट, बहादुर शाह जफर मार्ग, मथुरा रोड से होकर और इसके विपरीत
- आईएसबीटी, रानी झांसी मार्ग, पंचकुइयां रोड, मंदिर मार्ग, पार्क स्ट्रीट, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड।
पश्चिमी दिल्ली के इन मार्गों से बचें
. नजफगढ़ रोड, (द्वारका मोड़ से जखीरा फ्लाईओवर) और बाहरी रिंग रोड (जनकपुरी से पीरागढ़ी चौक तक)
. क्लब रोड पंजाबी बाग के लिए राजा गार्डन से आने वाली और बाबा राम देव मार्ग (पश्चिम पुरी) की ओर जाने वाली डीटीसी बसों सहित सभी वाणिज्यिक यातायात को 31 दिसंबर को शाम 4 बजे से एक जनवरी सुबह 4 बजे तक क्लब रोड पर बाएं मुड़ने के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा।. ट्रैफिक को सीधे गोल चक्कर पंजाबी बाग की ओर मोड़ दिया जाएगा और फिर रोहतक रोड पर बायीं ओर पश्चिम पुरी की ओर मोड़ दिया जाएगा।
पूर्वी दिल्ली से पश्चिमी दिल्ली आवागमन के लिए रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, गोल चक्कर आरएमएल., पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड।
- दक्षिण दिल्ली में रिंग रोड की ओर जाने के लिए प्रेस एन्क्लेव रोड साकेत से बचें। सेंट्रल मार्केट लाजपत नगर जाने के लिए फिरोज गांधी मार्ग और वीर सावरकर मार्ग से बचें। एंड्रयूज गंज से नई दिल्ली की ओर जाने के लिए भीष्म पितामह मार्ग से बचें और रिंग रोड एम्स की ओर जाने के लिए लोधी रोड से बचें।
- एंबिएंस मॉल वसंत कुंज में नए साल के जश्न के कारण ज्यादा ट्रैफिक होगा, इसलिए गुरुग्राम जाने के लिए नेल्सन मंडेला रोड से बचें, ओलोफ पाल्मे मार्ग, आरटीआर का उपयोग करें।
- हौज़ खास विलेज के लिए मोती बाग से सफदरजंग अस्पताल के बीच रिंग रोड से बचें। आईजीआई एयरपोर्ट जाने के लिए आरटीआर अरबिंदो मार्ग और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग का उपयोग करें ।
- एयरोसिटी के आसपास के लिए विभिन्न स्थानों पर नए साल के जश्न के कारण यातायात की गति धीमी हो सकती है, क्योंकि एयरोसिटी के प्रवेश द्वार पर गहन जांच होगी। एयरपोर्ट जाने वाले पर्याप्त समय लेकर निकलें।
- जीके-1 मार्केट में हंसराज गुप्ता मार्ग पर ट्रैफिक ज्यादा रहेगा।
-- -- -- -
साल के पहले दिन इंडिया गेट जाने से बचे
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पैदल और वाहन दोनों तरह के यातायात के नियमन के लिए इंडिया गेट पर और आसपास व्यापक यातायात व्यवस्था की है। वाहनों को सी-हेक्सागन, इंडिया गेट क्षेत्र से जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वाहनों को क्यू-प्वाइंट, गोल चक्कर एमएलएनपी, गोल चक्कर सुनहरी मस्जिद, गोल चक्कर मौलाना आजाद रोड-जनपथ, कर्तव्यपथ-रफी मार्ग, गोल चक्कर विंडसर प्लेस, गोल चक्कर राजेंद्र प्रसाद रोड -जनपथ, केजी मार्ग-फ़िरोज़शाह रोड, गोल चक्कर मंडी हाउस, डब्ल्यू-प्वाइंट, मथुरा रोड-पुराना किला रोड, मथुरा रोड-शेरशाह रोड, एसबीएम-ज़ाकिर हुसैन मार्ग, एसबीएम-पंडारा रोड पर वाहनों को डायवर्ट किया जा सकता है।
सार्वजनिक वाहनों के उपयोग की सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है क्योंकि इंडिया गेट पर पार्किंग की कमी है। दिल्ली चिड़ियाघर में ज्यादा भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए, जिसके परिणामस्वरूप मथुरा रोड पर भीड़भाड़ होगी, आम जनता/वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे हजरत निज़ामुद्दीन और प्रगति मैदान के बीच भैरों रोड/मथुरा रोड आने से बचें।
विशेष जांच अभियान शुरू
नशे में गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, लापरवाही से गाड़ी चलाने, जिग-जैग और खतरनाक ड्राइविंग आदि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरी दिल्ली में विशेष अभियान शुरू किया गया है। विभिन्न जंक्शनों पर एल्कोमीटर के साथ कर्मचारियों को तैनात किया गया है। स्टंट बाइकर्स और ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।