फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Drug smuggler worth one lakh arrested from Bareilly had escaped by jumping parole three years ago

दिल्ली: एक लाख का इनामी मादक पदार्थ तस्कर बरेली से गिरफ्तार, तीन साल पहले पेरोल जंप कर हो गया था फरार 

Mon, 14 Jun 2021 09:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 14 Jun 2021 09:17 PM IST
सार

अपराध शाखा डीसीपी मोनिका भारद्वाज के अनुसार गांव व पोस्ट गुलारिया थाना मीरगंज जिला बरेली यूपी निवासी पंकज उपाध्याय उर्फ पंकज शर्मा (49) को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वर्ष 2014 में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Drug smuggler worth one lakh arrested from Bareilly had escaped by jumping parole three years ago
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इनामी मादक पदार्थ तस्कर को बरेली, यूपी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय गांव वासियों व उसके रिश्तेदारों ने उसे पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की थी। आरोपी वर्ष 2018 में पेरोल जंप कर फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी मोनिका भारद्वाज के अनुसार गांव व पोस्ट गुलारिया थाना मीरगंज जिला बरेली यूपी निवासी पंकज उपाध्याय उर्फ पंकज शर्मा (49) को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वर्ष 2014 में गिरफ्तार किया था। आरोपी वर्ष 2018 तक न्यायिक हिरासत में रहा। पत्नी प्रीति शर्मा की तबीयत खराब होने के कारण उसे एक महीने की पेरोल दी गई। आरोपी पेरोल जंप कर गया और कोर्ट में सरेंडर नहीं किया। 
विज्ञापन


कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। एसीपी राजेश शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने 10 जून को इसके गांव में घेराबंदी की। पुलिस ने गांव में दो दिन इंतजार किया और आखिरकार बेलेनो कार से गांव से जाते हुए आरोपी को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखकर आरोपी कार से कूदकर गांव की गलियों में भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर एकत्रित हुए भारी संख्या में लोगों ने आरोपी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की थी। इसके पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। जावेद के कहने पर ये मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा। यूपी पुलिस ने वर्ष 2003 में इसे 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल ने जब 2014 में इसे इसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया तो जांच में पंकज व मुख्य सप्लायर के बीच तीन करोड़ रुपये के लेन-देन की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed