{"_id":"601b04c38ebc3e4b3368b368","slug":"driver-stole-85-lakh-nabbed-ashram-news-noi5636085146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालकिन के 85 लाख लेकर भागा ड्राइवर धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालकिन के 85 लाख लेकर भागा ड्राइवर धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने मालकिन के 85 लाख रुपये लेकर फरार ड्राइवर राघव (30) को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद वह गुुरुग्राम जाकर किराए पर रहने लगा था। उसके पास से 83.76 लाख रुपये और चोरी के पैसे से खरीदा गया सामान बरामद किया गया है।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार, अमिता वसंत ने 28 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उनकी बेटी संभावना ने बैंक में जमा करने के लिए ड्राइवर राघव को 85 लाख रुपये दिए थे। राघव यह रकम लेकर फरार हो गया और कार वसंत विहार इलाके में छोड़ दी। एसीपी कुलबीर सिंह की देख-रेख में थानाध्यक्ष जितेंद्र मलिक, एसआई सुमित व वेदप्रकाश की टीम ने जांच के दौरान घटनास्थल समेत कई जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
राघव दो फरवरी को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में परिजनों से मिलने का प्रयास कर रहा था, तभी उसे दबोच लिया गया। चोरी की रकम में से उसने दो ट्रॉली बैग और मोबाइल आदि खरीदे थे। मूल रूप से बिहार के मधुबनी निवासी राघव करीब 14 वर्ष पहले दिल्ली आया था। शुरू में वह घरेलू सहायक था। बाद में ड्राइवरी करने लगा। इस परिवार के पास वह तीन साल से नौकरी कर रहा था। वारदात के बाद वह गुरुग्राम के उल्हासपुर में किराए पर रहने लगा। उसने अपने दोस्त से कहा था कि उसका पत्नी से झगड़ा हो गया है, इस कारण गुरुग्राम में रहने आया है।