{"_id":"60feb1aa8ebc3e58763c7bf5","slug":"driver-including-truck-carrying-goods-worth-40-lakhs-missing-under-suspicious-circumstances-police-engaged-in-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 40 लाख का सामान लदा ट्रक समेत चालक संदिग्ध परिस्थिति में गायब, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 40 लाख का सामान लदा ट्रक समेत चालक संदिग्ध परिस्थिति में गायब, तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 26 Jul 2021 06:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:29 PM IST
सार
ट्रक मालिक जेपी चड्ढा ने रविवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका ट्रक चालक राम खिलाड़ी 22 जुलाई को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से 40 लाख का सामान ट्रक पर लादकर पंजाब के नांगल के लिए निकला।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में 40 लाख के सामान से लदे ट्रक को लेकर चालक के संदिग्ध परिस्थिति में गायब होने का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने चालक के खिलाफ अमानत में ख्यानत की शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
ट्रक मालिक जेपी चड्ढा ने रविवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका ट्रक चालक राम खिलाड़ी 22 जुलाई को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से 40 लाख का सामान ट्रक पर लादकर पंजाब के नांगल के लिए निकला। लेकिन, वह न ही नांगल पहुंचा और न ही वापस आया है।
विज्ञापन
उसने चालक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद मिला। इस बीच शनिवार को पता चला कि राम खिलाड़ी को ट्रक के साथ बवाना इलाके में देखा गया है। इस सूचना पर वह बवाना सेक्टर पांच पहुंचा लेकिन वहां ट्रक नहीं मिला।
विज्ञापन
मालिक ने आशंका जताई है कि राम खिलाड़ी ट्रक पर लदा सामान लेकर फरार हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी जांच कर चालक की तलाश की जा रही है। इसी माह अलीपुर इलाके में एक ट्रक चालक की हत्या कर बदमाशों ने ट्रक पर लदा पान मसाला के बैग लूट लिया था। पुलिस मामले की सभी पहलूओं से छानबीन कर रही है।