फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Drinking water crisis has deepened in 30 percent areas of the delhi, Haryana behind the shortage

Water Crisis In Delhi : राजधानी के 30 फीसदी इलाकों में गहरा गया है पेयजल संकट, किल्लत का कारण हरियाणा

Fri, 20 May 2022 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 May 2022 05:31 AM IST
सार

यमुना नदी में हरियाणा की ओर से पर्याप्त पानी नहीं छोड़ने के कारण वजीराबाद बैराज में पानी का स्तर निरंतर कम हो रहा है। इसका सीधा असर इससे जुड़े दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधक संयंत्र पर पड़ रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार इन संयंत्रों से पानी की आपूति 60 प्रतिशत प्रभावित हो रही है। 

विज्ञापन
Drinking water crisis has deepened in 30 percent areas of the delhi, Haryana behind the shortage
पानी की किल्लत.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा से पर्याप्त पानी यमुना नदी में नहीं छोड़ने के कारण राजधानी के करीब 30 प्रतिशत इलाके में पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। दरअसल यमुना नदी स्थित वजीराबाद बैराज में जलस्तर अत्याधिक कम होने से उससे जुड़े दिल्ली जल बोर्ड के तीन जल शोधक संयंत्रों से पानी की आपूर्ति करीब 60 प्रतिशत प्रभावित हो गई है।

विज्ञापन


यमुना नदी में हरियाणा की ओर से पर्याप्त पानी नहीं छोड़ने के कारण वजीराबाद बैराज में पानी का स्तर निरंतर कम हो रहा है। इसका सीधा असर इससे जुड़े दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधक संयंत्र पर पड़ रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार इन संयंत्रों से पानी की आपूति 60 प्रतिशत प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन


इन इलाकों में असर
इस कारण इन संयंत्रों से जुड़े नई दिल्ली, सिविल लाइन, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़ गंज, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रहलादपुर, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी, दिल्ली छावनी और आसपास के क्षेत्र में आठ दिन से पेयजल संकट बना हुआ है।इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति काफी कम दबाव से हो रही है और पेयजल आपूर्ति कुछ समय के लिए आती है। इस कारण इन इलाकों के निवासी पीने का भी पानी नहीं भर पाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजीराबाद बैराज काफी महत्वपूर्ण
दिल्ली एक लैंडलॉक शहर है। यहां ज्यादातर पानी की आपूर्ति पड़ोसी राज्यों से आने वाली नदी से होती है। उत्तर प्रदेश गंगा के पानी की आपूर्ति करता है और हरियाणा से यमुना के पानी की आपूर्ति होती है। वहीं पंजाब के भाखड़ा से भी कुछ पानी मिलता हैं। इनमें सबसे ज्यादा पानी की आपूर्ति हरियाणा से होती है। यमुना दिल्ली में वजीराबाद बैराज से 15 किमी ऊपर पल्ला में प्रवेश करती है, जो दिल्ली का एक मुख्य जलाशय है। यह बैराज वर्ष 1959 में यमुना नदी पर बनाया गया था। यह एक विशेष प्रकार का बांध है, जिसमें बड़े-बड़े द्वारों की श्रंखला है। बैराज नदियों के प्रवाह व उनके जलस्तर को नियंत्रित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed