फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dr. Raj is free to travel anywhere: Court

कहीं भी आने-जाने के लिए आजाद हैं डॉ. राज शेखावत : हाईकोर्ट

Wed, 26 Aug 2026 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Dr. Raj is free to travel anywhere: Court
कानून के दायरे में रहकर ही किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल होना होगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना और अखंड करणी पार्टी के अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत कहीं भी आने-जाने के लिए पूरी तरह आजाद हैं। हालांकि, अगर वह किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें कानून के दायरे में रहकर ऐसा करना होगा। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी डॉ. राज शेखावत को पेश करने की मांग वाली बंदी प्रत्यक्षीकरण (हेबियस कॉर्पस) याचिका पर सुनवाई के दौरान की।

याचिका में आरोप लगाया गया था कि डॉ. राज शेखावत को गैर-कानूनी तरीके से नजरबंद कर रखा गया है। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि डॉ राज शेखावत यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) के साल 2026 के नए नियमों को लेकर देशभर में जागरूकता अभियान चला रहे थे। आरोप लगाया गया कि उन्हें उनके एक दोस्त के घर पर रोककर रखा गया और वहां से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि डॉ. राज शेखावत को किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने यह भी आशंका जताई कि वह विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जा सकते हैं। पुलिस के इस बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए हाईकोर्ट ने साफ कहा कि याचिकाकर्ता कहीं भी आने जाने के लिए स्वतंत्र हैं। अदालत ने साथ ही कहा कि अगर वह किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल होना चाहते हैं तो ऐसा प्रदर्शन कानून के अनुसार और तय नियमों के दायरे में होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed