फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Do not burn and fire crackers by applying sanitizer

सैनिटाइजर लगाकर न जलाएं दीए व पटाखे

Mon, 26 Oct 2020 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Do not burn and fire crackers by applying sanitizer
नई दिल्ली। यदि आप सैनिटाइजर लगाकर दीए या पटाखे जला रहे हैं तो यह हादसे का सबब बन सकता है। दरअसल सैनिटाइजर ज्वलनशील होता है। इसमें आग लग सकती है। रविवार को दमकल विभाग ने त्योहारों के मौसम में आम लोगों को जागरूक करने के लिए करीब डेढ़ मिनट का वीडियो जारी किया। वीडियो में दीए व पटाखे जलाने व अन्य काम के दौरान आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया है।
विज्ञापन

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि त्योहारों का सीजन चल रहा है। लोग धूमधाम से त्योहारों को मनाने में लगे हैं। लोगों की खुशियों में किसी तरह का खलल न पड़े, इसके लिए दमकल विभाग अभी से लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। अधिकारी के मुताबिक भगवान की आरती करनी हो, मंदिर में मोमबत्ती या दीया जलाना हो, रसोई में काम करना हो तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। इतना ही नहीं सैनिटाइजर को आग से दूर ही रखें। यह पेट्रोल और डीजल की तरह ही बेहद ज्वलनशील होता है। रसोई में काम करते समय महिलाएं ढीले कपड़े न पहनें, साड़ी व दुपट्टे का पल्लू का ख्याल रखें। फायर फर्स्ट एड किट को हमेशा अपने पास रखें। इसके साथ ही छत पर कोई भी ऐसा सामान न रखें जिसमें आग लगने की आशंका हो। आग लगने पर तुरंत दमकल विभाग को 101 नंबर पर कॉल कर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed