दिवाली की धूम: दिल्ली-एनसीआर के सभी इलाके रोशनी से सराबोर, पाबंदी के बीच लोगों ने जमकर फोड़े पटाखे
नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा शाम ढलते ही दीपों की जगमगाहट में नजर आए। रंग बिरंगी लड़ियां लोगों के घरों पर रोशन हो गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में दीपावली खूब धूमधाम से मनाई जा रही है। लोग मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशियां मना रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के सभी इलाके रोशनी से सराबोर है।
पिछले साल दीपावली कोरोना की भेंट चढ़ गई थी। इस बार लोग धूमधाम से दीपावली मना रहे हैं। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा शाम ढलते ही दीपों की जगमगाहट में नजर आए। रंग बिरंगी लड़ियां लोगों के घरों पर रोशन हो गईं।
शाम में नार्थ-साउथ ब्लॉक और संसद भवन रोशन से नहाये नजर आए। इस मौके पर गुरुद्वारा बंगला साहिब भी रोशनी से सराबोर है। पाबंदी के बीच लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। दिल्ली सरकार ने हरित पटाखों समेत सभी तरह के पटाखों को फोड़ने और बेचने पर रोक लगाई है, लेकिन बावजूद इसके लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े।
#WATCH | People burst crackers in Delhi on #Diwali today. Visuals from Barapullah flyover.
Delhi government has banned the bursting and sale of all firecrackers, including green crackers. pic.twitter.com/qVqws8xWlI — ANI (@ANI) November 4, 2021
पटाखे फूटने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा बिगड़कर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रात में 404 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी यह स्तर और बिगड़ेगा।
सफर के अनुसार, दिल्ली में दिवाली की रात को एक्यूआई 404 पर पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। अब हम खतरनाक हवा में सांस ले रहे हैं। नोएडा में एक्यूआई 404 के साथ गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अगर दिल्ली-एनसीआर में पटखे फूटते ही स्थिति बेहद गंभीर हो गई है।