फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Disabled person riding on wheel chair tried to enter high alert zone

G20 Diary : व्हील चेयर पर सवार दिव्यांग ने हाई अलर्ट जोन में घुसने का किया प्रयास, पूछताछ के बाद छोड़ा

Mon, 11 Sep 2023 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 05:01 AM IST
सार

युवक ने हाई अलर्ट जोन में घुसने का प्रयास किया। तुरंत पुलिस ने उसे काबू किया। बाद में फौरन उसे कमला मार्केट थाने लाया गया।

विज्ञापन
Disabled person riding on wheel chair tried to enter high alert zone
demo pic

विस्तार

मध्य दिल्ली के मिंटो ब्रिज के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब रिमोट कंट्रोल से संचालित व्हील चेयर पर सवार एक दिव्यांग युवक ने हाई अलर्ट जोन में घुसने का प्रयास किया। तुरंत पुलिस ने उसे काबू किया। बाद में फौरन उसे कमला मार्केट थाने लाया गया। खुफिया एजेंसियों को भी इसकी सूचना दे दी गई। कई घंटे उससे पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह ट्रेन में सवार होकर दिल्ली के बदरपुर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा था।
विज्ञापन


वह बेरोजगारी से परेशान होकर प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहता था। कई घंटे की पूछताछ के बाद युवक को रिहा कर दिया गया। पुलिस की एक टीम अपनी गाड़ी से युवक को बदरपुर स्थित उसके घर छोड़ आई। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास मिंटो ब्रिज के नजदीक हुई। सुरक्षा बलों ने देखा कि रिमोट कंट्रोल संचालित व्हील चेयर पर एक युवक नई दिल्ली एरिया में घुसने का प्रयास कर रहा है। संदिग्ध लगने पर फौरन सुरक्षा बलों ने उसे रोक लिया। बाद में उसे कमला मार्केट थाने लाया गया। 
विज्ञापन


सफल आयोजन के बाद पुलिस ने ली राहत की सांस
देश का सबसे बड़ा आयोजन रविवार को सफलतापूर्वक सपन्न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। शाम तक ज्यादातर विदेशी मेहमान लौट गए थे। पुलिस एक साल से आयोजन से जुड़ी तैयारियों में जुटी थी। पुलिसकर्मियों को कमांडो ट्रेनिंग के अलावा आतंकी हमला होने पर बड़ी इमारतों में घुसने की ट्रेनिंग दी गई। पुलिसकर्मी सुबह चार बजे ड्यूटी पर जाते थे और शाम तक तैनात रहते थे। इसके बाद थानों में ड्यूटी करते थे। तबीयत खराब होने के बावजूद कई सीनियर पुलिस अधिकारी व विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी ड्यूटी करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


35 सड़कों पर सबसे ज्यादा रहा फोकस
जिन 35 सड़कों से मेहमानों को गुजरना था, निगम ने सारा ध्यान उन सड़कों पर दिया। यहां जल निकासी कराने के साथ तेज गति से सफाई का काम किया गया। विकास मार्ग पर सुबह हर दो किलोमीटर पर रोड स्वीमिंग मशीनें नजर आईं, लेकिन बाकी दिल्ली में डोर टू डोर सफाई का काम देर से शुरू हुआ। मुख्य सड़कों व गलियों की सफाई करने देर से सफाईकर्मी पहुंचे।

कालकाजी मंदिर में हुई खास सफाई
सुबह कालकाजी मंदिर व आसपास निगम की टीम ने खासतौर से सफाई कराई। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना दी गई थी कि यहां भी जी-20 के डेलीगेट्स जा सकते हैं, इसलिए निगम की टीम अपनी तैयारियों के साथ यहां मुस्तैद थी। मंदिर परिसर में भी सफाई अभियान चला।

दिल्लीभर में 16 जगह पेड़ गिरे, निगम ने तत्काल हटाए
दिल्ली में करीब 16 जगहों पर पेड़ गिरने की कॉल आईं। निगम ने तत्काल इन जगहों से पेड़ों को काटकर हटाने का काम शुरू किया। कई जगहों पर देर शाम तक मौके से पेड़ों को नहीं हटाया गया था। गीता कॉलोनी, वसंत कुंज में दो जगह, कुुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया, ग्रेटर कैलाश-3, कालकाजी पुलिस स्टेशन, अशोक नगर, शेख सराय जैसे स्थानों पर सुबह पेड़ गिरे।

जलभराव से बचाने के लिए उतारी किर्मयों की फौज
सम्मेलन मेें आए राष्ट्र अध्यक्षों को बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से बचाने के लिए एनडीएमसी ने एक हजार कर्मचारी लगाए। इन कर्मचारियों ने इलाके में जलभराव, पेड़ गिरने, स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायतों का रात में ही समाधान कर दिया। एनडीएमसी के पास रातभर में 44 शिकायतें आई थीं। एनडीएमसी ने सड़कों पर पानी सुखाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया।


एनडीएमसी ने शिखर सम्मेलन के मद्देनजर साफ-सफाई व अन्य कार्य करने के साथ-साथ बारिश के कारण जलभराव होने की समस्या से भी निपटने की पूरी तैयारी कर रखी थी। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि रात एक से तीन बजे के बीच कर्मचारियों ने हाई-प्रोफाइल वीआईपी काफिलों के लिए सुबह तक चलने योग्य बना दिया। उसके पास रात को जनपथ, सिकंदरा रोड, सी हेक्सागोन, कॉपरनिकस मार्ग, बाराखंबा रोड, हरीश चंदर माथुर लेन और कौटिल्य मार्ग सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर जलभराव की 19 शिकायतें आईं थीं। उनका तुरंत समाधान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed