फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dhyana cave new tourism due to Prime Minister Narendra Modi, three new caves started from Shivratri

देवभूमि: पीएम मोदी के चलते केदारनाथ में ध्यान गुफा नया टूरिज्म, शिवरात्रि से तीन नई गुफाओं का आगाज

Thu, 04 Nov 2021 09:02 PM IST
शाहरुख खान सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Nov 2021 09:02 PM IST
सार

पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट और गुफा ध्यान की बढ़ती मांग को देखते हुए केदरानाथ धाम में सरकार ने तीन नई प्राकृतिक गुफाओं को तैयार किया है। अगले साल शिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के दरवाजे खुलने  पर श्रद्धालुओं को कुल चार गुफाओं में ध्यान का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
Dhyana cave new tourism due to Prime Minister Narendra Modi, three new caves started from Shivratri
ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में केदरानाथ धाम पहुंचकर रुद्रा ध्यान गुफा में करीब 18 घंटे साधना की थी। इसके बाद ध्यान गुफा एक नया पर्यटन बनकर उभरा। कोरोना काल के  बीच 2020 में सीमित समय में 25 श्रद्धालु पहुंचे तो 2021 में 95  यात्री यहां ध्यान करने पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट और गुफा ध्यान की बढ़ती मांग को देखते हुए केदरानाथ धाम में सरकार ने तीन नई प्राकृतिक गुफाओं को तैयार किया है। अगले साल शिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के दरवाजे खुलने  पर श्रद्धालुओं को कुल चार गुफाओं में ध्यान का मौका मिलेगा। अभी तक रुद्रा धन गुफा के लिए बुकिंग होती थी, लेकिन अब अगले वर्ष के  लिए चार गुफाओं के लिए बुकिंग होगी।
विज्ञापन


होटल से कम नहीं होगी गुफा
सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केदरानाथ धाम से भी आगे बनी इन तीनों प्राकृतिक गुफाओं में बिजली, पानी का पूरा प्रबंध किया गया है। यहां रूम हीटर, इलेक्ट्रिक कैटल, बेड, वेस्टर्न टायलेट, मोबाइल नेटवर्क से लेकर खाने की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को एक से सात दिन का पैकेज मिलेगा। इसमें प्रतिदिन 1500 रुपये का किराया और टैक्स के साथ 1680 रुपये देने होंगे। खाने में फल और सामान्य खाना भी मिलेगा, जोकि नीचे से तैयार होकर पहुंचेगा।
 

दो गुफा केदनाथ के बिल्कुल ऊपर हैं

चारों गुफाएं मंदाकिनी नदी के पार हैं। यहां हेलीपैड से गुफाओं तक जाने के लिए मंदाकिनी नदी पर पुल बनाया गया है। रुद्रा गुफा केदरानाथ धाम के बिल्कुल ऊपर 1.6 किलोमीटर दूर है। जबकि उसी के आगे नई गुफा 300 मीटर दूरी पर बनी है।

दो नई गुफा केदरानाथ की उल्टी दिशा यानि उत्तर की ओर बनाई गई हैं। दूसरी नई गुफा हेलीपैड से 800 मीटर दूर और तीसरी नई गुफा उसी ओर 1.6 किलोटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed