{"_id":"5e18e0f48ebc3e881a476754","slug":"dhoom-in-the-book-fair-of-digital-version-of-ramayana-speaks-ashram-news-noi484929042","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलती रामायण के डिजिटल संस्करण की पुस्तक मेले में धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलती रामायण के डिजिटल संस्करण की पुस्तक मेले में धूम
Sat, 11 Jan 2020 06:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे भारत वर्ष में खासकर युवाओं को रामायण से परिचित कराने के लिये प्रयास संस्था ने मोबाइल डिवाइस जैसा बोलती रामायण का डिजिटल, अपडेटेड व ऑल इन वन वर्जन प्रस्तुत किया है। इसमें 21 घंटों में संपूर्ण अखंड रामायण समाहित है। दोहा और चौपाई के अलावा इसमें पूरी रामायण गद्य रूप में भी उपलब्ध है। साथ ही इस डिवाइस में श्रीमद्भागवत कथा और दुर्गा सप्तसती महात्म्य भी संगीतमय ऑडियो रूप में उपलब्ध है। इसे अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2005 में अजय मधूड़ा ने सबसे पहले अक्षरश: तुलसी कृत रामायण को रिकॉर्ड किया था। इसे बाद में कई बार अपडेट किया जा चुका है। पुस्तक मेले में बोलती रामायण के अपडेटेड तीन वर्जन उपलब्ध हैं। डिवाइस पर बुकलेट रूप में दिये नंबरों को मोबाइल की तरह डायल कर जो चाहे सुन सकते हैं। इस डिवाइस को चार्ज करने की सुविधा है, ईयर फोन से भी सुन सकते हैं।
विज्ञापन
इसे मोबाइल की तरह कहीं भी ले जा सकते हैं। हॉल 12 के 48 नंबर स्टाल पर बोलती रामायण के विषय में अभय माहेश्वरी ने बताया कि अब यह डिवाइस इतनी लोकप्रिय हो चुकी है कि लोग इसकी नकल बनाकर बाजार में बेच रहे हैं, इससे श्रद्धालुओं को बचना होगा। यह बाजार में उपलब्ध नहीं है, इसे प्रयास संस्था की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ही मंगाया जा सकता है।
विज्ञापन