फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   demolition of 100 houses is inhuman act: Congress

संगम विहार में 100 घरों को तोड़ने की कार्रवाई अमानवीय: कांग्रेस

Thu, 29 Oct 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
demolition of 100 houses is inhuman act: Congress
नई दिल्ली। देवली विधानसभा में संगम विहार के बांध रोड़ स्थित शनि बाजार इलाके में 100 से अधिक मकानों को तोड़ने पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला है। मकानों को तोड़ने की इस घटना को अमानवीय करार देते हुए कहा कि पिछले 40 वर्षों से रह रहे लोगों के आशियाने क्यों उजाड़ दिए गए। उन्होंने इस मामले में उपराज्यपाल से मिलने का समय मांगा है।
विज्ञापन

उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर भरोसा दिया कि उनके अधिकारों और न्याय की लड़ाई में कांग्रेस हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कार्रवाई उनके वायदे की पोल खोल देती है कि गरीबों को पक्का मकान बनाकर देंगे। सरकार तो इसके उलट, 40 साल पुराने पक्के मकानों को तोड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कोर्ट के आदेश के बगैर केवल विधायक प्रकाश जारवाल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने दिल्ली सरकार से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने के साथ जल्द से जल्द मकानों का निर्माण करवाएं। उनका कहना है कि स्थानीय लोगों ने भी विधायक के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए हैं। चाहे पानी के लिए बोरिंग हो या कोई और काम बगैैर रिश्वत नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार ने कहा कि तोड़े गए मकानों में से एक घर में शादी का समारोह था तो दो बच्चे तेज बुखार से पीड़ित थे, जिन्हें अब कोविड-19 महामारी के दौरान खुले में रहना होगा। केजरीवाल सरकार कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों को प्रताड़ित कर रही है। कोविड-19 महामारी के मामले बढ़ रहे हैं तो इस बीच गरीबों के घरों को उजाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed