{"_id":"69a2ebe03d2b70c04805d7ac","slug":"demand-for-appointment-of-permanent-director-in-gb-pant-hospital-intensifies-ashram-news-c-340-1-del1004-125971-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: जीबी पंत अस्पताल में स्थायी डायरेक्टर की नियुक्ति की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: जीबी पंत अस्पताल में स्थायी डायरेक्टर की नियुक्ति की मांग तेज
विज्ञापन
अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित, सरकार को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जीबी पंत अस्पताल में लंबे समय से स्थायी मेडिकल डायरेक्टर की नियुक्ति नहीं होने से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। इस संबंध में सरकार को शिकायत भेजकर जल्द से जल्द फुल टाइम डायरेक्टर नियुक्त करने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता रामचंदानी का कहना है कि इतने बड़े अस्पताल को सुचारु रूप से चलाने के लिए नियमित और पूर्णकालिक डायरेक्टर की जरूरत होती है। वर्तमान में लोक नायक अस्पताल (एलएनजेपी) के डायरेक्टर को ही जीबी पंत का अतिरिक्त प्रभार लिंक ऑफिसर के रूप में दिया गया है। आरोप है कि अपने मूल अस्पताल में अधिक कार्यभार होने के कारण वे जीबी पंत को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। नियमों के अनुसार लिंक ऑफिसर की व्यवस्था केवल कुछ समय के लिए की जाती है लेकिन यहां चार महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी स्थायी नियुक्ति नहीं की गई है। कई महत्वपूर्ण फैसले लंबित हैं, जिससे मरीजों को समय पर सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि डायरेक्टर के नियमित रूप से मौजूद न रहने के कारण कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा।
रामचंदानी ने यह भी बताया कि वर्तमान लिंक ऑफिसर का संबंध फॉरेंसिक विभाग से है, जबकि जीबी पंत अस्पताल की परंपरा रही है कि यहां कार्डियोलॉजी जैसे मुख्य विभागों के वरिष्ठ विशेषज्ञ को डायरेक्टर बनाया जाता रहा है। दोनों अस्पतालों एलएनजेपी और जीबी पंत को मिलाकर करीब 16 से 17 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं और रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि जीबी पंत अस्पताल के किसी वरिष्ठ विभागाध्यक्ष को स्थायी रूप से डायरेक्टर नियुक्त किया जाए।