फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Demand for a central security law to ensure the safety of doctors.

Delhi News: डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा कानून बनाने की मांग

Thu, 09 Jul 2026 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Demand for a central security law to ensure the safety of doctors.
स्वास्थ्य कर्मियों पर हुए कथित हमले के बाद चिकित्सकों में आक्रोश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के कल्याण स्थित शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर हुए कथित हमले के बाद चिकित्सकों में आक्रोश है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली की फैकल्टी एसोसिएशन (फेम्स) ने घटना की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त केंद्रीय सुरक्षा कानून बनाने की मांग की है।

एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र सरकार को पत्र भेजकर कहा कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों पर हुआ हमला केवल कुछ व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था और सुरक्षित कार्य वातावरण पर हमला है। संगठन के अनुसार, यदि घटना में जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता की रिपोर्ट सही है तो यह मामला और भी गंभीर हो जाता है और इसकी निष्पक्ष और जल्द जांच होनी चाहिए। फेम्स के अध्यक्ष डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही और महासचिव डॉ. केशव गोयल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से डॉक्टरों पर हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बार-बार विरोध, आश्वासन और समितियों की सिफारिशों के बावजूद अब तक कोई व्यापक केंद्रीय कानून लागू नहीं किया गया है। फेम्स ने केंद्र सरकार से मांग की है कि डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों पर हिंसा को संज्ञेय व गैर-जमानती अपराध घोषित करने वाला केंद्रीय कानून बने। वहीं, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो। इसके अलावा दूसरी कई मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed