फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather in Delhi: Delhiites Will Have To Wait For Four To Five Days For Rain

Delhi Weather:: बारिश के लिए करना होगा चार से पांच दिन का इंतजार, तब तक गर्मी और उमस करेगी परेशान

Tue, 22 Jun 2021 01:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Jun 2021 01:56 AM IST
सार

दिल्ली में कई दिनों से बादलों की आवाजाही है, लेकिन बादल बरस नहीं रहे हैं। सोमवार को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई थी। लेकिन दिन भर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान रखा।

विज्ञापन
Weather in Delhi: Delhiites Will Have To Wait For Four To Five Days For Rain
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में दक्षिण पश्चिम मानसून की रफ्तार धीमी होने के कारण मानसून की बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। गर्मी व उमस से परेशान लोगों को बारिश के लिए अभी चार से पांच दिन इंतजार करना होगा। इस दौरान तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 26 जून से 30 जून के बीच दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा व पंजाब में मानसून रफ्तार पकड़ सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली में कई दिनों से बादलों की आवाजाही है, लेकिन बादल बरस नहीं रहे हैं। सोमवार को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई थी। लेकिन दिन भर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान रखा। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्र्रता 87 फीसदी व न्यूनतम 45 फीसदी दर्ज की गई। दिल्ली में नजफगढ़ केंद्र पर सबसे अधिक 38.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। जबकि मुंगेशपुर व पीतमपुरा मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास बना रहेगा। उसके बाद तापमान के 40 डिग्री पहुंचने की संभावना है। 26 से 30 जून के बीच बारिश होने को लेकर अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। उसके बाद मानसून के उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में बढने की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने व अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने का पुर्वानुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान:आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे।
आज का तापमान: 
अधिकतम तापमान: 37.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 25.5 डिग्री सेल्सियस
22 जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 22 मिनट
23 जून को सूर्यास्त: सुबह 5 बजकर 25 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed