फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhiites paid corona tax of Rs 70 crore on liquor in 10 days

दिल्लीवालों ने 10 दिन में शराब पर दिया 70 करोड़ रुपये कोरोना टैक्स

Sat, 16 May 2020 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Delhiites paid corona tax of Rs 70 crore on liquor in 10 days
नई दिल्ली। दिल्लीवालों ने बीते दस दिन में शराब पर 70 करोड़ रुपये का विशेष कोरोना टैक्स दिल्ली सरकार को दिया है। वहीं, इस बीच 170 करोड़ रुपये की शराब दिल्ली में बिकी है। लॉकडाउन-3 में सरकार ने 4 मई से सीमित संख्या में शराब की दुकानें खोलने की इजाजत दी थी। हालांकि, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने टोकन सिस्टम लागू किया है। दिल्ली आबकारी विभाग के अनुसार, लॉकडाउन-3 में शराब की दुकानें खोलने से लोगों की भीड़ दुकानों पर उमड़ पड़ी थी। भीड़ से बचने के लिए सरकार ने ई-टोकन सिस्टम शुरू किया। इसके बाद शराब की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है। 9 मई को सबसे ज्यादा 18.23 करोड़ रुपये की शराब लोगों ने खरीदी। जबकि 8 मई को यह आंकड़ा 15.8 करोड़ रुपये का था। अधिकारियों का कहना है कि पहले दो दिन 4 और 5 मई को ई-टोकन सिस्टम लागू नहीं था। इस दौरान 5.19 व 4.49 करोड़ की बिक्री हुई थी। इसकी एक वजह दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को टूटना बताया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने शुरुआती दिनों में दिलचस्पी नहीं दिखाई। लेकिन सिस्टम व्यवस्थित होने से खरीदारी में तेजी आई। इस पर कोरोना टैक्स का असर भी बेअसर रहा। खास बात यह कि बीते करीब 10 दिन में दिल्ली में 170 करोड़ रुपये की शराब बिकी है। इसमें से करीब 70 करोड़ रुपये विशेष कोरोना टैक्स के तौर पर आया है। दिल्ली सरकार लॉकडाउन-4 की गाइडलाइन का इंतजार कर रही है, इसके आधार पर शराब की दूसरी दुकानों को भी खोला जा सकता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन बिक्री के लिए गाइडलाइन का इंतजार
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार ने अभी शराब की ऑनलाइन बिक्री शुरू नहीं की है। सरकार को अभी लॉकडाउन-4 की रियायतों के लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन का इंतजार है। छूट मिलने के बाद 18 मई के बाद इस पर काम करने की योजना है। फिलहाल आउटलेट पर ही ई-टोकन से शराब खरीदने की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed