'ईमानदार' केजरीवाल जोक्स से परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल ट्विटर पर कभी आलोक नाथ छा जाते हैं, कभी रजनीकांत और कभी रविंद्र जड़ेजा। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का।
शनिवार शाम अचानक से हैशटैग #yokejriwalsohonest ट्विटर पर ट्रेंड कर गया और रविवार शाम तक बना रहा।
इस हैशटैग के जरिए केजरीवाल की ईमानदारी पर बने चुटकुले ट्विटर इस्तेमाल करने वालों के बीच फैल रहे हैं। लोग केजरीवाल की ईमानदारी पर एक से बढ़कर एक चुटकुले बना रहे हैं।
देखिए कुछ मजेदार जोक्स-
#YoKejriwalSoHonest कि जब राजा हरिश्चंद्र बच्चे थे, तब उनके पिता उन्हें अरविंद केजरीवाल की कहानियां सुनाया करते थे।
— Prashanta Gadtia (@pgadtia) January 13, 2014
#YoKejriwalSoHonest कि जब भी वह कहीं बम पाते हैं, तो जाकर टेररिस्ट को लौटा देते हैं।
— Prashanta Gadtia (@pgadtia) January 13, 2014
#YoKejriwalSoHonest केजरीवाल से जब उनके बेटे ने पूछा कि 'आसमान में कितने तारे हैं', उन्होंने सारे तारे गिने और बिल्कुल सही संख्या बताई।
— Chandan Shukla (@chandan_sh) January 13, 2014
धारावाहिक "दिया और बाती हम" देखते समय केजरीवाल जी लाईट ऑफ करके बिजली की बचत करते हैं !
#YokejriwalSoHonest
— jagdeep (@jagdeepjangra) January 13, 2014
#YoKejriwalSoHonest केजरीवाल जी इतने ईमानदार हैं कि उनके देरी से घर आने पर आलोक नाथ भी नहीं पूछते कि बेटा इतनी देर कहां रह गए थे।
— ख़बरबाज़ी (@khabarbaazi) January 12, 2014
#YoKejriwalSoHonest -केजरीवाल इतने ईमानदार हैं कि उनकी शादी में सालीयो ने जब जूते चुराये तब पुलिस बुलाकार उन्होंने सबको गिरफ्तार करवा दिया
— Ravi Pratap Dubey (@ravipratapdubey) January 11, 2014