{"_id":"99a03f92-b686-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"sheila-dikshit-on-form-photo-unfounded-says-lokayukta","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फार्म पर शीला दीक्षित का फोटो गैरवाजिब'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'फार्म पर शीला दीक्षित का फोटो गैरवाजिब'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकायुक्त ने दिल्ली सरकार द्वारा चलाई गई स्वरोजगार योजना फार्म पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित व मंत्री राजकुमार के फोटो लगाने को गलत ठहराया है।
विज्ञापन
उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया है वह दिल्ली सरकार को फार्म पर से फोटो हटाने के साथ-साथ भविष्य में सरकारी विज्ञापन व होर्डिंग इत्यादि पर फोटो लगाने के लिए नियम तय करने का निर्देश दें।
विज्ञापन
लोकायुक्त न्यायमूर्ति मनमोहन सरीन ने अपने फैसले में कहा कि सरकार द्वारा फार्म पर इस प्रकार फोटो लगाना राजनीतिक फायदा उठाना है। सरकार ने अपने फायदे के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
उन्होंने शीला दीक्षित व राजकुमार के उस तर्क को भी खारिज कर दिया कि यह प्रशासनिक निर्णय है और शिकायतकर्ता को उस पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।