{"_id":"60abdd888ebc3e6c185a4647","slug":"delhi-will-get-its-first-drive-through-vaccination-centre-at-vegas-mall-in-dwarka-on-may-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन: दिल्ली के वेगास मॉल द्वारका में 26 मई को लगेंगे कोरोना के टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन: दिल्ली के वेगास मॉल द्वारका में 26 मई को लगेंगे कोरोना के टीके
Mon, 24 May 2021 10:38 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 24 May 2021 10:38 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली को अपना पहला ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर वेगास मॉल में 26 मई को मिलेगा। इसके तहत लोगों को गाड़ी में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना पर लगाम लगाने के लिए टीकाकरण अति आवश्यक है। हालांकि, दिल्ली में वैक्सीन की कमी हो गई है, जिसके चलते कई सेंटरों को बंद कर दिया गया है। इस बीच द्वारका के वेगास मॉल में 26 मई को ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का आयोजन किया जा रहा है।
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली को अपना पहला ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर वेगास मॉल में 26 मई को मिलेगा। इसके तहत लोगों को गाड़ी में टीकाकरण किया जाएगा।
वहीं, दिल्ली में लगातार कोरोना के घटते मामले राहत देने वाले हैं। सोमवार को आई कोरोना बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1550 नए संक्रमित राजधानी में आए हैं। वहीं 207 की मौत हो गई। इस तरह से अब दिल्ली की संक्रमण दर 2.52 प्रतिशत हो गई है।
24 घंटे में 4375 मरीज हुए स्वस्थ
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4375 मरीज स्वस्थ हुए और 1550 संक्रमित मिले। इससे पहले 31 मार्च को 1876 मामले आए थे। दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,18,418 हो गई है। इनमें से 13,70,431 स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 207 लोगों की मौत हो गई। इस महामारी से अब तक कुल 23,409 मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सक्रिय मामले घटकर 24578 हो गए
मृत्युदर बढ़कर 1.65 फीसदी हो गई है। संक्रमण दर घटकर 2.52 फीसदी हो गई है। सक्रिय मामले घटकर 24578 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 8791 और कोविड केयर केंद्रों में 347 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 13806 रोगियों का इलाज हो रहा है। विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 61506 सैंपल की जांच हुई। इनमें आरटीपीसीआर से 44342 और रैपिड एंटीजन से 17164 टेस्ट हुए। इस दिन कि संक्रमण दर 2.52 फीसदी रही। अभी तक 1 करोड़ 87 लाख 88 हजार लोगों की जांच हो चुकी है।