फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi will become garbage free, MCD's mega cleaning campaign started

Delhi News: दिल्ली बनेगी कचरा मुक्त, एमसीडी का मेगा सफाई अभियान शुरू

Sat, 12 Aug 2023 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 08:33 PM IST
विज्ञापन
Delhi will become garbage free, MCD's mega cleaning campaign started
सभी 250 वार्डों में चलाया जाएगा अभियान, शिकायत मिलने पर तुरंत होगी कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी को साफ सुथरा व कचरा मुक्त बनाया जाएगा। दिल्ली नगर निगम ने मेगा सफाई अभियान शुरू किया है। यह अभियान सभी 250 वार्डों में चलाया जाएगा। इसको लेकर 3 हजार टीमें बनाई गई हैं। 50 गलियों पर एक टीम बनाई गई है, जो सुबह निरीक्षण करेगी। गलियों में कूड़ा मिलने की शिकायत कर तत्काल सफाई की जाएगी। आम आदमी पार्टी के पार्षद, विधायक और सफाई कर्मचारी मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली को स्वच्छ बनाया जाएगा। यह अभियान जरूर सफल होगा और दिल्ली साफ सुथरी बनेगी। मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि अब समय आ गया है कि आने वाले वर्षों के लिए एक मिसाल कायम करें। एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि एमसीडी में पिछली सरकार ने कुछ कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि एमसीडी के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक सभी को 1 तारीख को सैलरी देना शुरू किया है। डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा कि उम्मीद से कई गुना ज्यादा जनता का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी और एसआई की प्रतिक्रिया


अब हमारी सैलरी एक तारीख को आ जाती है। इससे घर चलाने में कोई परेशानी नहीं होती तो काम में मन लगता है। दिल्ली को साफ और सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। -अमित, सफाई कर्मचारी (वार्ड-65)
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले दो-तीन महीने से हम लोगों की सैलरी 1 तारीख को आ रही है। इससे जीवन काफी बेहतर हो गया है और किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। सरकार हमारा ध्यान रख रही है। -दौलत, सफाई कर्मचारी, (वार्ड-68, मॉडल टाउन)

जबसे हमारी सैलरी एक तारीख को आने लगी है तबसे पूरा परिवार खुश रहता है। पहले आर्थिक तंगी के कारण काफी दिक्कत रहती थी। आर्थिक परेशानी खत्म होने से काम भी बेहतर हुआ है। सभी सफाई कर्मचारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। -सुमित, सफाई कर्मचारी (आरके पुरम जोन)


लोगों ने सफाई कर्मचारियों और पार्षदों की तारीफ भी की है। लोगों ने कहा कि यह पहल काफी अच्छी है। इसी तरह आगे कार्य हो तो दिल्ली जल्द ही कूड़ा मुक्त हो जाएगी। -अशोक शर्मा, एसआई (वार्ड-57)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed