कहानी दिल्ली, दिल्लगी और खून की: एक का फ्रिज में मिला था शव, दूसरे की चाकू गोदकर हत्या; तीसरे से सब गए थे दहल
शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग लड़की की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। दिल्ली में इस तरह की हत्या का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। 22 अक्तूबर 2021 को सिरफिरे ने घर में घुसकर एक युवती की चाकू से हत्या कर दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शाहबाद मर्डर केस में एक नाबालिग की बेरहमी से हत्या करने वाले 20 वर्षीय साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग लड़की की चाकू से घोंपकर हत्या करने का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी राजधानी में एक तरफा प्यार में कई लड़कियों का खून बहा दिया गया। थोड़ी बहुत बातचीत या दोस्ती को लड़के प्यार समझ बैठते हैं। इसके बाद लड़कियों पर शादी करने का दबाव बनाया जाता है।
19 साल की इशरत पर चाकू से आठ वार
शाहबाद डेयरी इलाके में 22 अक्तूबर 2021 को एक तरफा प्यार में एक युवक ने घर में घुसकर 19 साल की इशरत की चाकू के आठ वारकर हत्या कर दी। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। श्याम इशरत के पड़ोस में ही रहता था और उससे प्यार करता था। पड़ोसी होने के नाते इशरत उससे बातचीत तो करती थी, लेकिन प्यार की बात से इंकार करती थी। इशरत की शादी तय हुई तो श्याम ने उस पर प्यार और शादी का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने घर में घुसकर हत्या कर दी। आरोप लगा था कि हत्याकांड में श्याम के परिजनों और दोस्तों ने भी उसकी मदद की थी।
डॉली बब्बर हत्याकांड
20 अक्तूबर 2021 को ही दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक तरफा प्यार में 22 वर्षीय डॉली बब्बर नाम की युवती की हत्या कर दी गई। अंकित नाम के युवक ने एक तरफा प्यार में डॉली को मार दिया। हमले में अंकित के दो अन्य दोस्त भी शामिल रहे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी खूब वायरल हुआ था। डॉली खुद ही चलकर अस्पताल गई थी, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वारदात के समय डॉली अपनी एक सहेली से मिलने की बातकर घर से निकली थी। इस बीच अंकित ने उसे रास्ते में घेरकर चाकू से हमला कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद भी अंकित ने उसके बाल पकड़कर घसीटा और चाकू से कई वार किए।
निक्की हत्याकांड
अगली वारदात में बाबा हरिदास नगर में एक युवक ने अपनी शादी तय होने पर प्रेमिकी निक्की यादव की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में मित्राऊ गांव के ढाबे में रखे फ्रिज में उसका शव ठिकाने लगा दिया। आरोपी ने इसी साल 2023 में नौ फरवरी की रात को युवती की हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया।