फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Walkin facility will be available for ultrasound in AIIMS

दिल्ली : एम्स में अल्ट्रासाउंड के लिए मिलेगी वॉकइन सुविधा, जांच के बाद उसी दिन मिलेगी रिपोर्ट

Mon, 22 Nov 2021 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Nov 2021 04:20 AM IST
सार

एक ही दिन में जांच के बाद मिलेगी रिपोर्ट, दो शिफ्ट में होगा काम। बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं और गंभीर मरीजों को पहले मिलेगा लाभ।

विज्ञापन
Delhi: Walkin facility will be available for ultrasound in AIIMS
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल

विस्तार

एक्सरे के बाद अब दिल्ली एम्स में अल्ट्रासाउंड के लिए भी वॉकइन की सुविधा मिलेगी। अगले कुछ दिन में यह सेवा शुरू होने जा रही है। इसके तहत बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं और गंभीर मरीजों को सबसे पहले लाभ दिया जाएगा। इसके बाद यह सेवा सभी तरह के रोगियों के लिए शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए अभी मरीज को करीब एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ता है। इसके एक-दो दिन रिपोर्ट आने में समय लगता है। इसकी वजह से उपचार में काफी देरी होती है। वॉकइन सुविधा शुरू होने के बाद इन्हें एक ही दिन में अल्ट्रासाउंड जांच और उसकी रिपोर्ट मिलने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेडियो डायग्नोसिस विभागाध्यक्ष डॉ. दीप नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिन में अल्ट्रासाउंड जांच को लेकर वॉकइन सेवा शुरू कर दी जाएगी। शुरुआती दिनों में इसे अति आवश्यक मरीजों के लिए रखा जाएगा। धीरे-धीरे सभी तरह के रोगी इसका लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि दो शिफ्ट में काम करते हुए फिलहाल वेटिंग को शून्य लाने का प्रयास किया जा रहा है। एक-एक दिन में एम्स में 200 से अधिक अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। जांच एक ही दिन में संभव हो पाएगी और उसकी रिपोर्ट भी अगले 24 घंटे के भीतर ऑनलाइन उपलब्ध होगी, जिसे मोबाइल फोन से भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद मरीज को जांच कराने के लिए अस्पताल दोबारा आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने देखा था वेटिंग का पर्चा
कुछ माह पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया एम्स में दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने उन्हें स्मार्ट लैब के बारे में बताया, जहां एक दिन में 50 हजार सैंपल से अधिक जांचने की क्षमता है। यह देख स्वास्थ्य मंत्री प्रसन्न हुए, लेकिन जब वे बाहर आए तो उन्होंने दीवार पर लगा एक पर्चा देखा, जिस पर लिखा था कि रिपोर्ट तीन दिन बाद मिलेगी। इसको लेकर जब स्वास्थ्य मंत्री ने सवाल खड़े किए तब जाकर रविवार के दिन ओपीडी शुरू होने और जांच एक ही दिन में होने के बाद रिपोर्ट उपलब्ध कराने की दिशा में काम शुरू हुआ था। 


एमआरआई जांच में भी लग रहा है समय 
एम्स में अभी एमआरआई जांच के लिए भी काफी लंबी वेटिंग दी जा रही है। आपातकालीन वार्ड से जुड़े मरीजों को छोड़कर अन्य के लिए महीनों लंबी वेटिंग मिल रही है। ऐसे में एम्स प्रबंधन को एमआरआई जांच को लेकर समस्या का समाधान करने में समय भी लग रहा है। एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की तरह एमआरआई जांच की वेटिंग भी कम होनी चाहिए, लेकिन इनकी मंत्रालय से निगरानी की बहुत आवश्यकता है, ताकि अधिकारी इन्हें जल्द से जल्द अमल में ला सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed