फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Unclaimed bag found near Mandi House metro station stirred up medical papers and mobile phone charger

दिल्ली: मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के पास लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, मेडिकल कागजात व मोबाइल फोन चार्जर मिले

Fri, 15 Apr 2022 02:26 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 15 Apr 2022 02:26 AM IST
सार

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बैग प्रयागराज, यूपी के रहने वाले संतोष पुत्र धर्मदास का था। संतोष की मां का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसका बैग कनॉट प्लेस से गुरुवार दोपहर को चोरी हो गया था।

विज्ञापन
Delhi Unclaimed bag found near Mandi House metro station stirred up medical papers and mobile phone charger
जांच करता बम निरोधक दस्ता - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के सामने गुरुतार रात करीब पौने नौ बजे लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिले ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड व तिलक मार्ग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद बैग में कुछ नहीं मिला। बैग में मेडिकल कागजात व मोबाइल फोन का चार्जर था।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बैग प्रयागराज, यूपी के रहने वाले संतोष पुत्र धर्मदास का था। संतोष की मां का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसका बैग कनॉट प्लेस से गुरुवार दोपहर को चोरी हो गया था। बैग में कुछ नहीं था तो उसने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। बैग में संतोष की मां के इलाज के कागजात थे। बैग में रखे कागजातों में संतोष का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने संतोष को बुलाकर उसको बैग सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed