फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Two Khalistani supporters arrested for writing anti-national slogans at metro stations

Delhi : मेट्रो स्टेशनों पर देशविरोधी नारे लिखने के मामले में में दो खालिस्तानी समर्थक गिरफ्तार, पंजाब से पकड़ा

Fri, 01 Sep 2023 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 05:12 AM IST
सार

गिरफ्तार प्रीतपाल सिंह उर्फ काका और राजविंदर सिंह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) हैंडलर गुरपतवंत सिंह पन्नू के सीधे संपर्क में थे। पन्नू ने इन नारों के एवज में उन्हें 7,000 अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया गया था।

विज्ञापन
Delhi : Two Khalistani supporters arrested for writing anti-national slogans at metro stations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशनों पर देशविरोधी नारे लिखने के मामले में पुलिस की स्पेशल सेल ने दो खालिस्तानी समर्थकों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार प्रीतपाल सिंह उर्फ काका और राजविंदर सिंह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) हैंडलर गुरपतवंत सिंह पन्नू के सीधे संपर्क में थे। पन्नू ने इन नारों के एवज में उन्हें 7,000 अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया गया था।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि खालिस्तानी समर्थित नारे लिखे जाने के बाद पन्नू ने 27 अगस्त को कुछ वीडियो पोस्ट किए। इनमें एसएफजे के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मेट्रो स्टेशनों पर लिखे नारों को दिखाया गया था। एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद की टीम इस मामले की जांच कर रही थी। 
विज्ञापन


जांच में पंजाब नेटवर्क के कुछ मोबाइल नंबर मेट्रो स्टेशनों के पास सक्रिय मिले। इसके बाद जांच टीम ने बठिंडा, पंजाब में दबिश दी और फरीदकोट, पंजाब निवासी प्रीतपाल सिंह उर्फ काका पुत्र सरदार गुरलाल सिंह और राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed