{"_id":"600e2e988ebc3e319367f0ff","slug":"delhi-today-vaccination-at-81-centres-in-big-hospitals-special-measures-are-taken-to-increase-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः आज 81 केंद्रों पर लगाई जाएगी वैक्सीन, बड़े अस्पतालों में रफ्तार बढ़ाने को उठाए जा रहे खास कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः आज 81 केंद्रों पर लगाई जाएगी वैक्सीन, बड़े अस्पतालों में रफ्तार बढ़ाने को उठाए जा रहे खास कदम
Mon, 25 Jan 2021 08:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 25 Jan 2021 08:06 AM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में सोमवार को टीकाकरण अभियान के छठे दिन 81 से अधिक केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर 100 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
टीकाकरण केंद्र और वैक्सीन लगने के समय की जानकारी कर्मचारियों को फोन पर संदेश के माध्यम से भेज दी गई है। इसके अलावा तय समय से पहले भी आकर कर्मचारी टीका लगवा सकेंगे। शनिवार को रिकॉर्ड 86 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 10 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कोशिश है कि केंद्र सरकार के छह अस्पतालों मे भी टीकाकरण की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को फोन करके उनसे टीके लगवाने की अपील की जा रही है। जिन कर्मरचारियों को वैक्सीन के विषय में कोई संशय है। उनकी काउंसलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य कर्मचारियों में टीका लगवाने के लिए उत्साह देखा जा रहा है। हर दिन वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। हालांकि जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है। उनकी भी सूची तैयार की जा रही है।
इस चरण के आखिर में छूटे हुए लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए बुलाया जाएगा। इसके साथ ही आने वाले दिनों में टीकाकरण केंद्रों की संख्या को बढ़ाकर 189 किया जाएगा। इसके लिए कई अस्पतालों में एक से ज्यादा बूथ तैयार किए गए हैं।
दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल, आईएलबीएस संस्थान, और सर गंगाराम अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए चार-चार बूथ तैयार करने की योजना चल रही है। दिल्ली में पहले चरण में टीकाकरण के लिए कुल 2.40 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से अबतक करीब 26 हजार कर्मचारियों को टीका लग चुका है। सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है।