फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Tis Hazari Court issued summons to CM Kejriwal wife Sunita Kejriwal

केजरीवाल की पत्नी को कोर्ट का नोटिस: BJP नेता के इस दावे पर न्यायालय ने लिया एक्शन, दोषी होने पर दो साल की सजा

Tue, 05 Sep 2023 04:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 05 Sep 2023 04:14 PM IST
सार

दिल्ली की एक कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। बीजेपी नेता हरीश खुराना ने दावा किया है कि सीएम की पत्नी के पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं। 

विज्ञापन
Delhi Tis Hazari Court issued summons to CM Kejriwal wife Sunita Kejriwal
सुनीता केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अदालत ने दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में नाम दर्ज कराकर कथित तौर पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 का उल्लंघन करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी को समन जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन

तीस हजारी अदालत की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरजिंदर कौर ने यह समन दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हरीश खुराना की याचिका पर जारी किया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों की गवाही पर विचार करने के बाद अदालत का मानना है कि प्रथम दृष्टया आरोपी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ मामला बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले की सुनवाई 18 नवंबर 2023 को होगी। खुराना ने 2019 में सुनीता केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि वह दिल्ली के साहिबाबाद (गाजियाबाद निर्वाचन क्षेत्र) और चांदनी चौक की मतदाता सूची में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं जो जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 17 का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वह अधिनियम की धारा 31 के तहत अपराधों के लिए भी दंडित की जा सकती है जो झूठी घोषणाएं करने से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed