दिल्ली: पार्टी ड्रग्स क्रिस्टल एमडीएमए के साथ दो विदेशी समेत तीन गिरफ्तार, 30 लाख की ड्रग्स व एक कार बरामद
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि क्राइम ब्रांच के नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली कि कुछ लोग मंडावली इलाके में बेहद हाईप्रोफाइल ड्रग्स एमडीएमए का धंधा कर रहा है। इसके बाद टीम बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईप्रोफाइल पार्टीज व कॉलेज और नाबालिग को दी जाने वाली ड्रग्स के साथ अपराध शाखा ने दो विदेशियों समेत तीन को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुखर्जी नगर निवासी इनीत उर्फ जस्सू (23) और नाइजीरिया निवासी इकेजोना विस्डम (30) और कोउसोउ (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से क्रिस्टल एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपये कीमत बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियो के पास से वारदात में इस्तेमाल एक आई-20 कार भी बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि क्राइम ब्रांच के नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली कि कुछ लोग मंडावली इलाके में बेहद हाईप्रोफाइल ड्रग्स एमडीएमए का धंधा कर रहा है। सूचना मिलने के बाद फौरन एक टीम बनाई गई।
इसके बाद एक गुप्त सूचना के बाद 10 फरवरी को अपराध शाखा की टीम ने विद्युत अपार्टमेंट, मंडावली के पास से आरोपी इनीत उर्फ जस्सू को गिरफ्तार कर लिया। इसकी कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 50 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई।
विकासपुरी में रह रहे थे नाइजीरियन नागरिक
पूछताछ के दौरान इनीत ने बताया कि वह ड्रग्स विकासपुरी में नाइजीरियन नागरिकों से लेकर आया है। पुलिस ने इनीत की निशानदेही पर विकासपुरी इलाके से दोनों विदेशियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से कुल 25 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह लोग दिल्ली-एनसीआर में नाबालिगों, कॉलेज छात्रों व पार्टीज में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।