फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Three including minor arrested after encounter with police near AIIMS

दिल्ली: एम्स के निकट पुलिस से मुठभेड़ के बाद नाबालिग समेत तीन अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद

Tue, 09 Nov 2021 03:16 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 09 Nov 2021 03:16 PM IST
सार

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान अभि सौरव, गुरुदेव सिंह के रूप में हुई है जबकि तीसरा नाबालिग है। पुलिस ने उनके पास से दो देशी पिस्टलें और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि घायल को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Delhi Three including minor arrested after encounter with police near AIIMS
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निकट मुठभेड़ के बाद एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बेनिता मैरी जैकर ने बताया कि सोमवार और मंगलवार की दर्मियानी रात में पुलिस जब कोटला मुबारकपुरा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी पुलिसकर्मियों ने एक बाइक पर तीन युवकों को देखा। संदेह होने पर उन्होंने चेकिंग के लिए बाइक रोकने का इशारा किया, लेकिन वाहन सवारों ने बाइक तेज कर दी और भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनका पीछा किया। वे जब किदवई नगर ईस्ट में ऑफिस ब्लॉक पर पहुंच गए तो बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने बंदूक निकाल ली और पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी उस पर फायर कर दिया। उसके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान अभि सौरव, गुरुदेव सिंह के रूप में हुई है जबकि तीसरा नाबालिग है। पुलिस ने उनके पास से दो देशी पिस्टलें और एक कारतूस बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि घायल को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कोटला मुबारकपुर पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed