फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Three arrested including minor for stealing sports bike eight vehicles including three sports bikes recovered

दिल्ली: स्पोर्ट्स बाइक चुराने वाले नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, तीन स्पोर्ट्स बाइक समेत आठ वाहन बरामद

Sat, 12 Feb 2022 09:09 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 12 Feb 2022 09:09 AM IST
सार

आरोपी फूलसिंह के पास से चाभी के आकार का एक इंप्रोवाइज्ड इंस्ट्रूमेंट बरामद हुआ है जिसकी मदद से वह आसानी से वाहनों के ताले तोड़ देता था। वह आपात स्थिति में विरोध करने वाले को रोकने के लिए अपने साथ एक लोहे का मुक्का रखता था।

विज्ञापन
Delhi: Three arrested including minor for stealing sports bike eight vehicles including three sports bikes recovered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो स्पोर्ट्स बाइक चुराता था। पुलिस ने इस गिरोह के एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्पोर्ट्स बाइक के इंजन व चेसिस नंबर को मिटाकर दूसरा नंबर डाल देते थे और फिर बाइक को दो लाख रुपये तक में बेच देते थे। ये दिल्ली से बाइक चुराकर राजस्थान में ले जाकर बेचते थे। इनके पास से तीन स्पोर्ट्स बाइक समेत आठ वाहन बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसीपी अजय वेदवाल की देखरेख में वसंतकुंज (साउथ) थानध्यक्ष नीरज चौधरी व सुरेश धाका की विशेष टीम बनाई गई। कई दिनों की जांच के बाद एसआई सुरेश धाका की टीम ने चोरी की स्पोर्ट्स बाइक के साथ दौसा, राजस्थान निवासी फूलसिंह मीणा को चार फरवरी को गिरफ्तार किया था। बाइक वसंतकुंज (नार्थ) से चोरी की हुई थी।

विज्ञापन

राजस्थान में बेचते थे चोरी के वाहन

आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से वाहन चुराकर राजस्थान में बेचता था। पुलिस टीम फूलसिंह मीणा से चोरी की बाइक खरीदने वाले योगेंद्र व एक नाबालिग को राजस्थान से पकड़ लिया। इनके कब्जे से तीन स्पोर्ट्स बाइक, दो स्कूटी, दो मोटरसाइकिल व एक कार बरामद की गई हैं।

फूलसिंह के पास से चाभी के आकार का एक इंप्रोवाइज्ड इंस्ट्रूमेंट बरामद हुआ है जिसकी मदद से वह बड़ी आसानी से वाहनों के ताले तोड़ देता था। वह अपराध को अंजाम देते समय आपात स्थिति में विरोध करने वाले को रोकने के लिए अपने साथ एक लोहे का मुक्का रखता था। फूलसिंह मीणा चोरी की 50 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed