{"_id":"5ee4f119b90d4010773017ac","slug":"delhi-thak-thak-gang-lotted-two-and-a-half-lakh-rupees-from-a-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : ठक-ठक गैंग ने आढ़ती की कार से ढाई लाख रुपये चुराए, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : ठक-ठक गैंग ने आढ़ती की कार से ढाई लाख रुपये चुराए, केस दर्ज
Sat, 13 Jun 2020 09:59 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समयपुर बादली इलाके में ठक-ठक गैंग के बदमाशों ने एक आढ़ती की कार से ढाई लाख रुपये चुरा लिए। बदमाशों ने आढ़ती को कार के इंजन से धुआं निकलने का इशारा कर रुकवाया और फिर रुपयों से भरा बैग चुराकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अलीपुर के नग्लीपन्ना निवासी अनुज आजादपुर मंडी में आढ़ती है। बृहस्पतिवार देर शाम काम खत्म करने के बाद वह अपने ताऊ के साथ कार से घर जा रहा था। उसने कार की पिछली सीट पर एक बैग में ढाई लाख रुपये व अन्य सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन
मुकरबा चौक के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने कार के इंजन से धुआं निकलने का इशारा कर उसे रुकने के लिए कहा। अनुज कार रोककर बोनट खोलकर इंजन को देखने लगा, लेकिन इंजन में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं थी। इतने में एक लड़का कार के पास आया और पिछला दरवाजा खोलकर सीट पर रखा बैग लेकर भाग गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस स्कूटी सवार युवकों के साथ-साथ बैग चुराकर फरार होने वाले लड़के की तलाश में जुटी है।