फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Sapna Chaudhary had complained to the former manager now investigation has been ordered against the artist itself.

दिल्ली: सपना चौधरी ने की थी पूर्व प्रबंधक की शिकायत, अब कलाकार के खिलाफ ही जांच का आदेश

Tue, 04 Jan 2022 07:49 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 04 Jan 2022 07:49 PM IST
सार

चौधरी और  उनके पूर्व मैनेजर चावला ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सपना ने दावा किया था कि चावला ने उन्हें कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया था। पुलिस ने जांच में पाया कि चावला उस दिन शहर में नहीं थे, जिस दिन कथित घटना हुई थी।

विज्ञापन
Delhi: Sapna Chaudhary had complained to the former manager now investigation has been ordered against the artist itself.
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

अदालत ने गायिका और कलाकार सपना चौधरी के खिलाफ पुलिस को गलत जानकारी देने और अपने पूर्व प्रबंधक पवन चावला के खिलाफ कथित तौर पर झूठी शिकायत दर्ज करने के लिए जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


चौधरी और चावला ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सपना ने शिकायत में दावा किया था कि चावला ने उन्हें कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया था। पुलिस ने जांच में पाया कि चावला उस दिन शहर में नहीं थे, जिस दिन कथित घटना हुई थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 182 के तहत सपना चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति के लिए अदालत में आवेदन दायर किया था। पुलिस ने तर्क रखा कि सपना ने झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह किया है।
विज्ञापन


द्वारका जिला अदालत ने आदेश पारित करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस झूठी शिकायत के आरोप की जांच कर सकती है, लेकिन किसी भी गिरफ्तारी के लिए अदालत से वारंट की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed