{"_id":"622291506055f51c25478c0d","slug":"delhi-rs-1-15-crore-looted-on-middle-road-by-showing-pistol-case-of-civil-line-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पिस्टल दिखाकर बीच सड़क पर 1.15 करोड़ रुपये लूटे, सिविल लाइन क्षेत्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पिस्टल दिखाकर बीच सड़क पर 1.15 करोड़ रुपये लूटे, सिविल लाइन क्षेत्र का मामला
Sat, 05 Mar 2022 03:53 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 05 Mar 2022 03:53 AM IST
सार
कारोबारी विनोद अग्रवाल के कमचारी नरेश अग्रवाल व करण कूचा महाजनी इलाके से रुपये लेकर लौट रहे थे। आउटर रिंग रोड पर चंदगीराम अखाड़े की रेडलाइट से आगे बढ़ते ही मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और उन्हें जबरदस्ती रोक लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइन इलाके में आउटर रिंग रोड पर चंदगीराम अखाड़े के पास बीच सड़क पर हथियारबंद बदमाशों ने फर्म के कर्मचारियों से गुरुवार को 1.15 करोड़ रुपये लूट लिए। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और नोटों से भरा बैग लूट लिया। जिस जगह पर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया गया वह बहुत ही व्यस्ततम जगह है। ऐसे में ये वारदात पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। सिलिव लाइन थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अनाज कारोबारी विनोद अग्रवाल का ख्याला में जय श्रीबांके बिहारी ट्रेडर्स के नाम से फर्म का कार्यालय है। उन्होंने अपने कमचारी नरेश अग्रवाल व करण को कूचा महाजनी इलाके से रुपये लेने के लिए भेजा था। दोनों की कर्मचारी 1.15 करोड़ रुपये बैग में लेकर ख्याला जा रहे थे। जैसे ही वह आउटर रिंग रोड पर चंदगीराम अखाड़े की रेडलाइट से आगे बढ़े, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और दोनों कर्मचारियों को जबरदस्ती रोक लिया।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी और नोटों से भरा बैग लूटकर मजनू का टीला से होते हुए खैबर पास की तरफ से फरार हो गए। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी कारोबारी विनोद अग्रवाल को दी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश कूचा महाजनी से ही कर्मचारियों का पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन