{"_id":"6008189d8ebc3e34462c6cff","slug":"delhi-republic-day-parade-26-january-2021-delhi-police-issue-notice-this-year-only-4000-people-can-buy-parade-tickets-less-than-15-years-kids-and-senior-citizens-not-allowed-due-to-farmers-protest-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जनवरीः टिकट या पास वालों को ही मिलेगी परेड देखने की अनुमति, छोटे बच्चों-बुजुर्गों का प्रवेश वर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जनवरीः टिकट या पास वालों को ही मिलेगी परेड देखने की अनुमति, छोटे बच्चों-बुजुर्गों का प्रवेश वर्जित
Wed, 20 Jan 2021 05:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 20 Jan 2021 05:34 PM IST
सार
- 65 वर्ष से ज्यादा के बुजुर्गों को अनुमित नहीं
- टिकट के साथ परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा
- नई दिल्ली की सीमाओं पर ही दिखाने होंगे टिकट व परिचय पत्र
- दिल्ली पुलिस ने तलाशी के लिए जनता से मांगा सहयोग
विज्ञापन
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
विस्तार
दिल्ली में इस बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के समारोह में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग शामिल नहीं हो पाएंगे। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता डॉ. ईश सिंघल की ओर से ट्वीट कर बुधवार को ये जानकारी दी गई। दिल्ली पुलिस ने ये भी कहा है कि प्रवेश केवल निमंत्रण कार्ड या टिकट द्वारा ही होगा।
विज्ञापन
ऐसे में दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि जिनके पास अवैध टिकट व निमंत्रण कार्ड नहीं है वह घर पर ही रहकर समारोह का प्रसारण देखें। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर एक बार फिर कहा है कि इस बार 26 जनवरी को होने वाली परेड के सिर्फ चार हजार पास(टिकट) आम जनता को बेचे जाएंगे। कोरोना व किसान आंदोलन के चलते ये फैसला किया गया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली की सीमाओं पर दिखाने होंगे पास
किसान आंदोलन के चलते दिल्ली पुलिस ने इस बार सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पहले जहां राजपथ के पास टिकट व पास चेक किए जाते थे वहीं अब नई दिल्ली की सीमाओं पर ही पास व टिकट दिखाना होगा। इनके साथ ही व्यक्ति का परिचय पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दिखाना होगा। परिचय पत्र वही होना चाहिए जो टिकट खरीदते समय दिखाया गया था। परिचय पत्र दिखाने के बाद ही लोग अपने टिकट खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी अपना हौंसला बनाए रखें
कोरोना काल के दौरान और अब किसान आंदोलन को लेकर पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों से कहा है कि वह अपना हौसला बनाए रखें। पुलिसकर्मियों को एक मिसाल पेश करनी है।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
नई दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त जसपाल सिंह ने नई दिल्ली जिला डीसीपी डॉ. ईश सिंघल के साथ बुधवार को राजपथ पर 26 जनवरी समारोह की सुरक्षा व्यवस्था का जायला लिया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय निकायों के अधिकारी भी मौजूद थे। वह व्यवस्था बंदोबस्त से संतुष्ट नजर आए।
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की-
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह तलाशी देने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपातकाल स्थिति में निकटतम पुलिस अधिकारी से संपर्क करें। सुरक्षाकर्मियों के आदेश का पालन करें।
ये सामान साथ न लेकर आए-
दिल्ली पुलिस ने परेड देखने के लिए आने वाले लोगों से आग्रह किया है वह अपने साथ खाने-पीने का सामान, थैला, ब्रीफकेस, पैन, रेडियो, ट्रांजिस्टर, डिजिटल डायरी, लैपटॉप, आईपैड, थर्मस, पानी की बोतल, ध्रूमपान की सामग्री व लाइटर-माचिस, शराब, इत्र, नुकीला हथियार, चाकू, पेचकस, पिस्टल, छाता, खिलौना, कैची, रेजर, ब्लेड, हथियार, गोला बारूद, पटाखे और ज्वलनशील पदार्थ साथ लेकर न आएं।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह 2021 में प्रवेश केवल निमंत्रण कार्ड/टिकट द्वारा ही होगा। अतः वे सभी व्यक्ति जिनके पास वैध निमंत्रण कार्ड/पास नहीं है गणतंत्र दिवस समारोह का प्रसारण घर से ही देखें। और हां, 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों का प्रवेश वर्जित है। @CPDelhi @DelhiPolice pic.twitter.com/6Zwn6ge3k4
— #weservedilse_DCPNewDelhi (@DCPNewDelhi) January 20, 2021
ये होंगे नियम-