{"_id":"617aad6aa8c862657706e358","slug":"delhi-reports-forty-two-new-covid19-cases-fourty-five-recoveries-and-zero-deaths-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 21 दिन बाद मिले कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, 24 घंटे में 42 नए संक्रमित पाए गए, 45 स्वस्थ हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 21 दिन बाद मिले कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, 24 घंटे में 42 नए संक्रमित पाए गए, 45 स्वस्थ हुए
Thu, 28 Oct 2021 07:32 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:32 PM IST
सार
गुरुवार शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में इस दौरान एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। गुरुवार को 42 नए मामले मिलने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 14,39,751 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
21 दिन बाद दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नए मामलों में इजाफा हुआ है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 42 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 45 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है। इस दौरान एक भी मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक दिन में 63,174 सैंपल की जांच में 0.07 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,39,751 हो चुकी है जिनमें से 14,14,315 मरीज ठीक हो चुके हैं। 25,091 मरीजों की मौत हो चुकी है। हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से कुल सक्रिय मामले भी अब 345 हो चुके हैं जिनमें से 115 मरीज अपने अपने घरों में आइसोलेश्सान में हैं वहीं 188 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या अभी 90 तक पहुंच गई है। विभाग के अनुसार सात अक्तूबर को एक दिन में 44 मामले सामने आए थे। इसके बाद अब सबसे अधिक मामले देखने को मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह असर कहीं न कहीं त्योहारों को लेकर देखने को मिल रहा है लेकिन सटीक आकलन के लिए करीब सप्ताह या फिर दो सप्ताह की स्थिति देखना जरूरी है।
विज्ञापन