{"_id":"5d92595a8ebc3e016025fe09","slug":"delhi-received-41-percent-rainfall-this-month-ashram-news-noi4646331196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में इस माह 41 फीसदी कम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में इस माह 41 फीसदी कम हुई बारिश
Tue, 01 Oct 2019 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। इस मानसून में बेशक पूरे देश में औसत से ज्यादा बारिश हुई है, लेकिन दिल्ली में औसत के करीब भी नहीं पहुंच सका। मानसून के दौरान दिल्ली कभी भी पूरी तरह से तर- बतर नहीं हो सकी। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस साल जून से सितंबर के बीच बारिश सामान्य से 38 फीसदी कम हुई है। जबकि सितंबर में यह गिरावट 41 फीसदी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अभी मानसून सक्रिय है। इसी हफ्ते इसके यहां से विदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पूरे मानसून के दौरान 648.9 मिमी बारिश होती है। लेकिन अब तक सिर्फ 404.1 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से 38 फीसदी कम है। दूसरी तरफ सितंबर महीने में सिर्फ 74.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि इस महीने का औसत 125.1 मिमी रहता है। यह औसत का 41 फीसदी कम है। वहीं, अगस्त में 52 फीसदी कम बारिश हुई थी।
विज्ञापन
आंकड़ों पर गौर करें तो 2015 के बाद पहली बार सितंबर में इतनी कम बारिश हुई है। उस साल दिल्ली में 21.8 मिमी बारिश हुई थी। पिछले साल सितंबर महीने में दिल्ली में 237.8 मिमी बारिश हुई थी। यह औसत का करीब दो गुना ज्यादा था। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली से मानसून अभी वापस नहीं लौटा है। इसी हफ्ते मानसून की विदाई हो सकती है।
विज्ञापन
बारिश ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड
इस साल हुई बारिश ने पिछले 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1994 के बाद मानसून में इतनी बारिश हुई, जो सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के कुल 36 सब डिविजन में से 12 में सामान्य से ज्यादा बारिश, जबकि 19 में सामान्य बारिश हुई। मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश दर्ज की गई।