{"_id":"61d1d555f3dfec72c73c8b94","slug":"delhi-prisoner-dies-in-tihar-jail-administration-said-was-admitted-to-the-hospital-due-to-deteriorating-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तिहाड़ में कैदी की मौत, जेल प्रशासन ने कहा- तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में हुआ था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तिहाड़ में कैदी की मौत, जेल प्रशासन ने कहा- तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में हुआ था भर्ती
Sun, 02 Jan 2022 10:10 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:10 PM IST
सार
मृत कैदी की शिनाख्त रणवीर (23) के रूप में हुई है। उसे पिछले साल अक्तूबर माह में प्रसाद नगर थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। वह जेल संख्या चार में बंद था। इन दिनों वह जेल के आटा चक्की में काम कर रहा था।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
विस्तार
तिहाड़ जेल संख्या चार में एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन का कहना है कि तबियत बिगड़ने पर उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौके के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
मृत कैदी की शिनाख्त रणवीर (23) के रूप में हुई है। उसे पिछले साल अक्तूबर माह में प्रसाद नगर थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। वह जेल संख्या चार में बंद था। इन दिनों वह जेल के आटा चक्की में काम कर रहा था।
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने बताया कि रणवीर ने 28 दिसंबर को काम करने के दौरान नजर कमजोर होने और तबियत खराब होने की बात कही थी। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शाम में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन