फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Press burned the whole body including private parts

Savagery in Delhi : चचेरा भाई बाइक ले गया तो कपड़े उतारकर निजी अंगों समेत पूरे शरीर को प्रेस से दागा

Wed, 16 Nov 2022 04:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Nov 2022 04:09 AM IST
सार

एक युवक ने पहले तो अपने नाबालिग चचेरे भाई की जमकर मारपीट की। उसके बाद कपड़े उतारकर प्रेस से उसके पूरे शरीर को दाग दिया। आरोपी ने प्रेस से किशोर (15) का मुंह, कंधा, पीठ व आगे-पीछे से निजी अंगों को जला दिया। 

विज्ञापन
Delhi : Press burned the whole body including private parts
demo pic...

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के महरौली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आने के बाद अब गोविंदुपरी इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने पहले तो अपने नाबालिग चचेरे भाई की जमकर मारपीट की। उसके बाद कपड़े उतारकर प्रेस से उसके पूरे शरीर को दाग दिया। आरोपी ने प्रेस से किशोर (15) का मुंह, कंधा, पीठ व आगे-पीछे से निजी अंगों को जला दिया। 

विज्ञापन


किशोर की गलती ये थी कि वह कुछ दूर मोटरसाइकिल चलाने ले गया था। पीड़ित किशोर को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मंगलवार हत्या का प्रयास, पोक्सो व जेजे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम भूमिहीन कैंप, गोविंदपुरी में हुई है। आरोपी युवक(22) के पास मोटरसाइकिल है। किशोर उससे बिना पूछे उसकी मोटरसाइकिल ले गया था। दक्षिण जिले की साकेत थाना इलाके में किशोर को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने कागजात नहीं होने की वजह से मोटरसाइकिल बंद कर दी थी। ये बात उसने अगले दिन युवक को बताई। इस बात पर युवक इतना आग-बबूला हो गया कि वह किशोर को पहली मंजिल पर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उसने पहले तो उसने किशोर से जमकर मारपीट की। इसके बाद उसके कपड़े उतारकर गर्म प्रेस से पूरे शरीर को दाग दिया। किशोर जब चिल्लाने लगा तो परिजनों को इसका पता लगा। परिजनों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। 


परिजनों ने सोमवार शाम को 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक फरार है। उसे पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed