{"_id":"60846de48ebc3ed7022b7649","slug":"delhi-police-starts-plasma-doner-data-bank-ashram-news-noi5788633194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने की जीवन रक्षक प्लाज्मा डोनर डाटा बैंक की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस ने की जीवन रक्षक प्लाज्मा डोनर डाटा बैंक की शुरुआत
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोरोना रूपी सुनामी की चपेट में आए लोगों लिए दिल्ली पुलिस हर संभव मदद के प्रयास कर रही है। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने एक नई पहल करते हुए कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा के इंतजाम करने के लिए एक डाटा बैंक की शुरुआत की है। इसके तहत कोई भी प्लाज्मा डोनर या रिसीवर दिल्ली पुलिस की एक वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर कर सकता है।
ऐसा करने से न सिर्फ बुरे समय में मरीजों की मदद होगी बल्कि उनके परिजनों को भी आसानी हो जाएगी। प्लाज्मा डोनर की तलाश में उनको दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेगी। दिल्ली पुलिस ने शनिवार से ही इसकी शुरूआत कर दी। पहले दिन दिल्ली पुलिस के 21 प्लाज्मा डोनर ने खुद को जीवन रक्षक प्लाज्मा डोनर डाटा बैंक में रजिस्टर किया। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कोरोना से ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की है।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि शनिवार को इस डाटा बैंक को दिल्ली पुलिस के होम पेज पर लांच कर दिया गया है। अब डॉक्टर जिन मरीजों को प्लाज्मा के लिए कहेंगे, उनके परिजन इस डिजिटल डाटा बैंक की मदद से तुरंत प्लाज्मा दाताओं से संपर्क कर सकेंगे। पहले उनको अपने जानकार, सोशल मीडिया, नेताओं या दूसरे लोगों के चक्कर काटना पड़ता था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस डाटा बैंक के शुरू होने के बाद लोगों की राह आसान होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए डोनेट प्लाज्मा, सेव लाइव्स के नाम से एक लिंक अपलोड है, जिस पर क्लिक करते ही एक पेज खुलेगा। इसमें प्लाज्मा दान करने और प्लाज्मा लेने के ऑप्शन आएंगे। जो लोग इससे जुड़ेंगे दिल्ली पुलिस खुद सेंट्रलाइज्ड तरीके से इसको मॉनिटर करेगी। इस डाटा बैंक की मदद से निश्चय ही कोरोना मरीजों को फायदा होगा।
डाटा बैंक को लांच करते हुए पुलिस आयुक्त ने लोगों से इससे रजिस्टर करने की अपील की। पुलिस जल्द ही मीडिया और संचार के दूसरे माध्यमों के जरिये इस लिंक को शेयर कर लोगों से अपील करेगी।