फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kisan Andolan Delhi Police News: Google Delhi Police sent notice to Google in toolkit case

Kisan Andolan News: दिल्ली पुलिस ने गूगल को भेजा नोटिस, पूछा- किसने अपलोड किए टूलकिट वाले दस्तावेज, दें जानकारी

Sat, 06 Feb 2021 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Feb 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Delhi Police News: Google Delhi Police sent notice to Google in toolkit case
दिल्ली किसान आंदोलन - फोटो : google

टूलकिट के मामले में दिल्ली पुलिस ने गूगल को नोटिस भेजा है। नोटिस के जरिए पुलिस ने गूगल से पूछा है कि यह दस्तावेज किस जगह से अपलोड किए गए हैं और कौन-कौन इसके पीछे शामिल रहा है। टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने गूगल से इन जानकारी को साझा करने के लिए कहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गूगल से जवाब मिलने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह दस्तावेज कहां से अपलोड किया गया था और किस तरह से इसका विस्तार हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे स्पष्ट हो जाएगा कि इसके पीछे कौन है और पुलिस उस तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


टूल किट बनाने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने 4 फरवरी को सोशल मीडिया डॉक्यूमेंट को लेकर देशद्रोह व अपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया है। टूल किट के जरिए भारत सरकार की छवि खराब करने की साजिश रची गई। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि एफआईआर में किसी को नामजद नहीं किया गया है। एफआईआर टूल किट बनाने के खिलाफ दर्ज की गई है।

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त(अपराध) प्रवीर रंजन ने देर शाम सफाई देते हुए कहा कि ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। उनकी फिलहाल कोई भूमिका सामने नहीं आ रही है। 

विशेष पुलिस आयुक्त प्रवीर रंजन ने बताया कि दिल्ली पुलिस दिल्ली में किसानों के आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्म का काफी नजदीकी से मॉनिटरिंग कर रही है। दिल्ली पुलिस की 300 से ज्यादा ट्विटर हैंडलर पर नजर है।


दिल्ली पुलिस ने टूल किट बनाने वालों के खिलाफ भारत सरकार के विरूद्ध असहमति फैलाने के मामले में देशद्रोह(आईपीसी 124 ए), सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आधार पर विभिन्न समुदायों के बीच घृणा को बढ़ावा देना(153), आपराधिक साजिश रचने(आईपीसी 153 व 120बी) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट को दे दी गई है। दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा थनबर्ग का नाम लिए बिना कहा कि उनके द्वारा किए गए टूल किट पर नजर रखी जा रही है। एफआईआर की सामग्री में ग्रेटा थनबर्ग का नाम है। 

प्रवीर रंजन का कहना है कि ग्रेटा थनबर्ग ने टूल किट के डोकोमेंट को ट्वीट कर दिया था। हालांकि बाद में उसे डिलीट कर दिया गया था। ऐसे में उनकी कोई भूमिका सामने नहीं आ रही है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस सुबह से ही कह रही थी कि ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed