फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police's disclosure in self-immolation case: Fire was set with different lighters

आत्मदाह मामले में दिल्ली पुलिस का खुलासा : अलग-अलग लाइटर से लगाई थी आग

Thu, 19 Aug 2021 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Aug 2021 05:50 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से इस बात का पता चला है। वहीं तीसरे दिन भी युवक-युवती की हालत गंभीर थी। दोनों को बुधवार को भी होश नहीं आया।

विज्ञापन
Delhi Police's disclosure in self-immolation case: Fire was set with different lighters
दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in

विस्तार

नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर सोमवार को आत्मदाह की कोशिश करने के मामले में नया खुलासा किया है। युवक और युवती ने अलग-अलग लाइटर से खुद को आग लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से इस बात का पता चला है। वहीं तीसरे दिन भी युवक-युवती की हालत गंभीर थी। दोनों को बुधवार को भी होश नहीं आया था। 12 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए।

विज्ञापन


नई दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक-युवती बोतल में पेट्रोल लेकर आए थे। ये बोतल उन्हें प्लास्टिक के बैग में रखी हुई थी। बैग युवक ने पकड़ा हुआ था। बोतल निकालकर दोनों ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। ये सुप्रीम कोर्ट के विपरीत दिशा में खड़े हुए थे। पेट्रोल डालने के बाद करीब 15 कदम चले थे।
विज्ञापन


जैसे ही ये डिवाइडर पर पहुंचे तो दोनों से अलग-अलग लाइटर से खुद को आग लगा दी। आग लगाने के बाद ये सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर-डी की तरफ भागे, मगर ये ज्यादा भाग नहीं पाए। पुलिस को मौके से दो लाइटर के अलावा दो माचिस भी मिली हैं। ऐसे में लग रहा है कि ये आत्मदाह करने के उद्देश्य से ही सुप्रीम कोर्ट आए थे। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बुधवार को भी पीड़ित युवक-युवती को होश नहीं आया। जांच अधिकारी बुधवार को भी आरएमएल अस्पताल पहुंचे थे। तिलक मार्ग थाना पुलिस घटना वाले दिन सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर-डी पर तैनात पुलिसकर्मी व क्यूआरटी में तैनात पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कर रही है। क्यूआरटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक व युवती को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया था। तिलक मार्ग पुलिस ने बुधवार को 12 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। सभी पुलिसकर्मियों ने यही कहा है कि युवक-युवती ने खुद को आग लगाई।

अपराध शाखा को सौंपी जा सकती है जांच
मामले की जांच जल्द ही अपराध शाखा को सौंपी जा सकती है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला काफी संवेदनशील है। ऐसे में जांच अपराध शाखा को दी जा सकती है।

परिजन बोले-बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे
युवती की मां और भाई मंगलवार देर रात यूपी के बलिया से दिल्ली पहुंच गए। मां का कहना था कि काफी समय से बेटी उनके पास नहीं रह रही थी। वह उनको कुछ नहीं बताती थी। उनको पता नहीं है कि क्या हुआ है। परिजनों का कहना है कि वह बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।

आत्मदाह की कोशिश 

नई दिल्ली जिला पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों में बुधवार दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया जब संसद के सामने गुरूद्वारा रकाबगंज के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा दी। मौके पर तैनात पुलिसकमयों ने कंबल से आग पर काबू पाया और उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। व्यक्ति 31 फीसदी जल गया है। व्यक्ति डीसीपी व जज के सामने बयान देने पर बयान देने पर अडा हुआ था, इस कारण बुधवार देर शाम तक पीड़ित के बयान नहीं हो पाए थे। नई दिल्ली जिले की नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस की जांच कर रही है। 

नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि व्यक्ति ने बोतल से अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाकर उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार व्यक्ति की पहचान सरबजीत सिंह(47) पुत्र केयर सिंह के रूप में हुई है। वह बुराड़ी, उत्तरी दिल्ली में रहता है। उसे परिजना भोपुरा, गाजियाबाद में रहते हैं। डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने आने से इंकार कर दिया। परिजनों को कहना था कि सरबजीत उनके साथ नहीं रहता। डीसीपी ने बताया कि सरबजीत के एसडीएम के सामने बयान दर्ज करवाए जाएंगे। 

बताया जा रहा है कि पेट्रोल बोतल में लेकर आया था। संसद के पास इसने पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया था। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझा पाते उससे पहले ही उसने खुद को आग को आग लगा ली। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। नई दिल्ली जिले में तीन दिन में तीन लोग खुद को आग लगा चुके हैं। इससे पहले युवक-युवती सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश कर चुके हैं। 

ठगी का शिकार होने पर उठाया कदम-
बताया जा रहा है कि सरबजीत ठगी का शिकार हो गया था। उसे कहीं से भी न्याय नहीं मिल रहा था। इस कारण उसने आत्मदाह करने की कोशिश की। डीसीपी दीपक यादव का कहना है कि कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed