फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police Report annual press briefing Increase in road accident graph 1239 people lost their lives last year

दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट: सड़क दुर्घटना का बढ़ा ग्राफ, पिछले साल 1239 लोगों ने गंवाई जान  

Thu, 24 Feb 2022 09:35 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 24 Feb 2022 09:35 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने वार्षिक सम्मलेन में जो डाटा पेश किया है उसके अनुसार वर्ष 2021 में 1206 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। इनमें 1239 लोगों की जान गई थी।

विज्ञापन
Delhi Police Report annual press briefing Increase in road accident graph 1239 people lost their lives last year
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी में वर्ष 2020 के मुकाबले वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटनाओं व उनमें मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2018 से सड़क दुर्घटना की घटनाओं में कमी आ रही थी। वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटनाओं को ग्राफ बढ़ा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई कदम उठा रही है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने वार्षिक सम्मलेन में जो डाटा पेश किया है उसके अनुसार वर्ष 2021 में 1206 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। इनमें 1239 लोगों की जान गई थी। वहीं वर्ष 2020 में 1163 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। इनमें 1196 लोगों की जानें गई थीं। वर्ष 2019 में 1433 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। इनमें 1463 लोगों की जान गई थी। वर्ष 2018 1657 सड़क हादसे हुए थे। इनमें 1690 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2009 में 2272 सड़क हादसे हुए थे और इनमें 2325 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद राजधानी में सड़क हादसे कम होने शुरू हो गए थे। वर्ष 2018 में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed